फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Rs 98 crore road project to cut travel distance by 45 km, benefit 70,000 people in Hatpipliya

एमपी: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार लोगों का सफर होगा आसान; 45 किमी तक दूरी घटेगी

Mon, 21 Sep 2026 03:57 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 21 Sep 2026 03:57 PM IST
सार

हाटपिपल्या क्षेत्र को 98 करोड़ रुपए की लागत से 32 किमी लंबी सड़क की सौगात मिली है। इससे 25 गांवों के 70 हजार लोगों को फायदा होगा। राजौदा-केलोद-डबलचौकी मार्ग बनने से देवास जाने की दूरी करीब 40 से 45 किमी तक कम होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
MP: Rs 98 crore road project to cut travel distance by 45 km, benefit 70,000 people in Hatpipliya
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाटपिपल्या क्षेत्र के करीब 70 हजार लोगों के लिए सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को राजौदा-केलोद-डबलचौकी मार्ग के निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 98 करोड़ रुपए की लागत से 32 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इसके बनने के बाद हाटपिपल्या क्षेत्र की देवास, इंदौर और बैतूल से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। मुख्यमंत्री ने यह कार्यक्रम भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली संबोधित किया। देवास जिले के ग्राम केलोद में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी और खातेगांव विधायक आशीष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में सनसनी: महिला RTO इंस्पेक्टर की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, प्रेमी ने भी दे दी जान; रात में क्या हुआ?
विज्ञापन


देवास जाने के लिए 40 से 45 किमी का सफर घटेगा
नई सड़क राजौदा से शुरू होकर केलोद होते हुए डबलचौकी में इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेगी। सरकार के मुताबिक, इससे करीब 25 गांवों के 70 हजार ग्रामीणों को सीधा फायदा मिलेगा। सबसे बड़ा असर देवास जिला मुख्यालय आने-जाने पर पड़ेगा। सड़क बनने के बाद कई इलाकों के लोगों की देवास तक की दूरी करीब 40 से 45 किलोमीटर तक कम हो सकती है। इंदौर और बैतूल की ओर जाने वाले लोगों के लिए भी नया मार्ग आवाजाही को आसान बनाएगा। सड़क बनने से ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार, जिला मुख्यालय और दूसरे शहरों तक पहुंच में समय की बचत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: ओबीसी और ST से नौकरी पाने पर रघुवीर मीना पर FIR, पूर्व MLA पत्नी ममता सिंधिया पर भड़कीं, दी बड़ी चेतावनी


सुखलिया-टिगरिया के बीच भी बनेगी सड़क
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान सुखलिया से टिगरिया तक करीब 12 किलोमीटर सड़क बनाने की घोषणा की। इस सड़क पर करीब 11.40 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे 20 गांवों की 20 हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलने का दावा किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाटपिपल्या के विकास में सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने जुलाई में सन्नौद के विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट सांदीपनि विद्यालय भवन की सौगात का भी उल्लेख किया। 

ये भी पढ़ें-  राहुल के कार्यक्रम में मिमिक्री पर सियासी संग्राम,BJP बोली-माफी मांगें; कांग्रेस ने कहा-विवाद खड़ा करना गलत

सड़क को विकास से जोड़ा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क केवल आने-जाने का रास्ता नहीं होती, बल्कि इसके साथ क्षेत्र के विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलती है। बेहतर सड़क बनने से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होती है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे सेवा संकल्प अभियान का भी जिक्र किया और लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की। 

ये भी पढ़ें-  नए साल में कर्मचारियों का आंदोलन: 2 जनवरी को भोपाल में होगा प्रदेशभर के तृतीय वर्ग कर्मचारियों का बड़ा धरना

50 लाख ग्रामीण अभिलेखों की नि:शुल्क रजिस्ट्री का दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत 50 लाख ग्रामीण अभिलेखों की नि:शुल्क रजिस्ट्री कराने का काम किया जा रहा है। उन्होंने माताओं-बहनों, युवाओं और बुजुर्गों से सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। ग्राम केलोद में हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष देवास लीलाबाई भेरूलाल अटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed