फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: CM Mohan Yadav Performs Yoga at Gayatri Dham, Emphasizes Goodwill and Good Deeds

मध्यप्रदेश: गायत्री धाम में सीएम मोहन यादव ने किया योग, बोले- मन में सद्भावना और जीवन में सत्कर्म बने रहें

Mon, 26 Oct 2026 10:01 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 26 Oct 2026 10:01 AM IST
सार

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़वानी जिले के जामली स्थित गायत्री धाम में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने दीपावली का उल्लेख करते हुए सद्भावना बनाए रखने, दुर्विचार त्यागने और जीवनभर सत्कर्म करते रहने का संदेश दिया।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: CM Mohan Yadav Performs Yoga at Gayatri Dham, Emphasizes Goodwill and Good Deeds
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार सुबह बड़वानी जिले के जामली (सेंधवा) स्थित गायत्री धाम में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने योग को स्वस्थ जीवनशैली के साथ सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ते हुए सद्भावना के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। दीपावली का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से वास्तव में दीपावली का शुभारंभ हो गया है। मन में जो दीप प्रज्वलित है, वह जीवनभर ऊर्जा देता रहे। शरीर साथ दे, तब तक हाथों से सत्कर्म होते रहें, मन में सद्भावना बनी रहे और दुर्विचार समाप्त हों। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सीएम मोहन यादव ने खरगे की निंदा की
विज्ञापन


जीवन का बेहतर उपयोग करने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य को जो जीवन मिला है, उसका सदुपयोग करना चाहिए। महाकाल, भगवान श्रीकृष्ण और मां गायत्री की कृपा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने समय का बेहतर उपयोग करते हुए अच्छे काम करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश: वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन, 392 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई

शरीर से आगे आत्मा की यात्रा का भी महत्व
भारतीय दर्शन के सूत्र ‘यत् पिण्डे तत् ब्रह्माण्डे’ का उल्लेख करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि मानव शरीर और ब्रह्मांड के बीच गहरा संबंध है। प्रकृति, वनस्पति, पंचतत्व और प्राणतत्व जीवन के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने शरीर से आगे आत्मा की यात्रा के आध्यात्मिक महत्व की भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। आध्यात्मिक चेतना, सद्भावना और सत्कर्मों को अपनाकर व्यक्ति समाज और राष्ट्र के कल्याण में योगदान दे सकता है।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed