{"_id":"6a9ed6a8d8274bb65201f117","slug":"madhya-pradesh-banda-spurious-liquor-case-kin-of-the-deceased-to-receive-4-lakh-each-action-to-be-taken-o-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: बंडा जहरीली शराब मामला: मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: बंडा जहरीली शराब मामला: मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Mon, 07 Sep 2026 08:52 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 07 Sep 2026 08:52 PM IST
सार
सागर के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया और अवैध शराब के पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इलाज में लापरवाही पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी, वहीं पुलिस ने मामले में 30 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर 13 को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से जाना हालचाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले के बंडा में अवैध शराब पीने से हुई मौतों के बाद सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर पहुंचे और वहां भर्ती मरीजों का हाल जाना। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। देवड़ा ने डॉक्टरों और अधिकारियों से मरीजों के इलाज की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उपलब्ध रहे और दवाओं, उपकरणों समेत जरूरी संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाए।
ये भी पढ़ें- भोपाल भाजपा की जिला टीम में 90 नए चेहरे, सुरेश पचौरी समेत 23 दिग्गज स्थायी आमंत्रित सदस्य
ज्यादातर मरीजों की हालत स्थिर
अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि अवैध शराब से प्रभावित अधिकांश मरीजों की हालत अब स्थिर है। एक गंभीर मरीज को बेहतर इलाज के लिए भोपाल एम्स भेजा गया है। देवड़ा ने मरीजों और उनके परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल समय में सरकार उनके साथ है और इलाज में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दुबई में एमपी का निवेश अभियान: AI से डिफेंस और फूड प्रोसेसिंग तक ग्लोबल निवेशकों को सीएम मोहन का न्योता
शराब की दुकानों की होगी जांच
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जिले में शराब दुकानों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दुकानों के स्टॉक पर नियमित नजर रखने और अवैध शराब बनाने, उसे एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने और बेचने वाले लोगों के पूरे नेटवर्क की जांच करने को कहा है। उन्होंने साफ किया कि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: गड़बड़ी पर पूर्व CS के करीबी को भी नहीं छोड़ा; क्या ईमानदारी की कीमत चुका रहीं IAS नेहा मारव्या?
30 आरोपियों पर कार्रवाई, 13 गिरफ्तार
बंडा थाने में इस मामले को लेकर भारतीय न्याय संहिता और मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अब तक 30 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है, जबकि 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मामले की जांच सिर्फ शराब बेचने वालों तक सीमित न रहे, बल्कि अवैध शराब की सप्लाई और निर्माण से जुड़े पूरे नेटवर्क तक पहुंचकर कार्रवाई की जाए।