फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Enraged at being told to find work, a drunk son brutally hacked his father to death with an axe.

भोपाल: काम-धंधा करने की बात पर भड़का शराबी बेटा, पिता पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट

Tue, 15 Sep 2026 09:37 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2026 09:37 PM IST
सार

भोपाल के प्रेमपुरा गांव में शराब के नशे में 31 वर्षीय धर्मेंद्र लोधी ने काम-धंधा करने और बकरी चराने की बात कहने पर पिता फूल सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोटों से उनकी मौत हो गई। आरोपी फरार है।

 

विज्ञापन
Enraged at being told to find work, a drunk son brutally hacked his father to death with an axe.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र के प्रेमपुरा गांव के बंजारा टोला में बीती रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। शराब के नशे में घर पहुंचे 31 वर्षीय बेटे ने खाना मांगने पर पिता द्वारा काम-धंधा करने और बकरी चराने की सलाह देने से नाराज होकर उन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय पिता की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची मां को भी आरोपी ने धक्का देकर गिरा दिया। वारदात के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रेमपुरा निवासी फूल सिंह लोधी (55) पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। उनका इकलौता बेटा धर्मेंद्र लोधी (31) बेरोजगार था और अक्सर आवारागर्दी करता था। बीती रात करीब नौ बजे धर्मेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा और पिता से खाना मांगा। फूल सिंह ने उसे पहले काम-धंधा करने और बकरी चराने जाने की बात कही। इसी बात पर उन्होंने उसे खाना देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें:  ओवैसी का UCC पर बड़ा बयान, बोले- एक धर्म के कानून दूसरे पर थोपना गलत; BJP सहयोगियों से विरोध की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

खाना नहीं देने पर विवाद, कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार
खाना नहीं देने की बात पर धर्मेंद्र पिता से गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और फूल सिंह पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि फूल सिंह जब लेटे हुए थे, तभी आरोपी ने उनकी कमर पर कुल्हाड़ी से पहला वार किया। इसके बाद पीठ के दाहिने हिस्से पर लगातार तीन वार किए। गंभीर चोट लगने से फूल सिंह जमीन पर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर उनकी पत्नी उन्हें बचाने पहुंचीं तो धर्मेंद्र ने उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद वह कुल्हाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
घटना के बाद परिजन और पड़ोसी घायल फूल सिंह को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आरोपी धर्मेंद्र की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में वारदात की वजह शराब के नशे में खाना देने से इनकार करने और काम करने की समझाइश को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। परिवार में एक बेटी भी है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed