{"_id":"6ac1bc348a81a2b564043dee","slug":"forest-officials-attacked-with-axes-and-sticks-betul-news-c-1-1-noi1569-4796152-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लांटेशन में मवेशी चराने से रोकना पड़ा भारी: बैतूल में वनकर्मियों पर कुल्हाड़ी-लाठियों से हमला, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लांटेशन में मवेशी चराने से रोकना पड़ा भारी: बैतूल में वनकर्मियों पर कुल्हाड़ी-लाठियों से हमला, दो गंभीर
Sun, 04 Oct 2026 08:50 AM IST
बैतूल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: बैतूल ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 08:50 AM IST
सार
बैतूल की सारणी रेंज के खापा बीट में प्लांटेशन में मवेशी चराने से रोकने पर ग्रामीणों ने वनकर्मियों पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। घटना में बीट गार्ड, चौकीदार और एक वनरक्षक घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दो वनकर्मियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वन विभाग ने हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी-लाठियों से वनकर्मियों पर हमला
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बैतूल जिले की सारणी रेंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जंगल और प्लांटेशन की सुरक्षा करने गए वनकर्मियों पर ही ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मामला सारणी रेंज के खापा बीट का है।
जानकारी के मुताबिक, वन विभाग ने खापा गांव में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया है। इस प्लांटेशन को सुरक्षित रखने के लिए विभाग के कर्मचारी लगातार गश्त करते हैं। शनिवार को भी वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि खापा गांव के कुछ ग्रामीण अपने मवेशियों को प्लांटेशन के अंदर घुसाकर चरा रहे हैं, जिससे लाखों रुपये के पौधे खराब हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने मवेशी को दी समझाइश
सूचना मिलते ही बीट गार्ड, वनरक्षक और चौकीदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को प्लांटेशन में मवेशी न चराने की समझाइश दी। आरोप है कि समझाइश की बात से नाराज होकर ग्रामीणों ने अचानक वनकर्मियों पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में बीट गार्ड और चौकीदार के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक वनरक्षक भी घायल हुआ है। हमले के बाद सभी आरोपी ग्रामीण मौके से फरार हो गए। घायलों को तत्काल सारणी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो कर्मचारियों को जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी में मानसून की विदाई: चार प्रतिशत बारिश की कमी, पूर्वी हिस्से में ज्यादा बरसा पानी; पश्चिम में कमी बरकरार
मौके पर पहुंचकर रेंजर ने जानकारी ली
घटना की जानकारी मिलते ही सारणी रेंजर वंदना महतो मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। रेंजर के मुताबिक, वनकर्मी अपना कर्तव्य निभा रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला किया गया है। यह बेहद निंदनीय घटना है। फिलहाल घायल वनकर्मियों का उपचार जारी है। वहीं, वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि जल्द ही हमलावर ग्रामीणों की पहचान कर उनके खिलाफ वन अपराध के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से सारणी रेंज के वनकर्मियों में आक्रोश देखा जा रहा है।