फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   The body of 18-year-old student Radhika, who had left her mobile phone at home to buy a cake

MP: जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, केक खरीदने निकली युवती का ट्रैक पर मिला शव; डिलीट चैट खंगाल रही पुलिस

Tue, 07 Jul 2026 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोक नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोक नगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 05:44 PM IST
सार

अशोकनगर में 18 वर्षीय राधिका का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। वह सोमवार शाम भाई के जन्मदिन के लिए केक लेने निकली थी और मोबाइल घर छोड़कर गई थी। परिजनों का कहना है कि वह तनाव में थी।

विज्ञापन
The body of 18-year-old student Radhika, who had left her mobile phone at home to buy a cake
राधिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छोटे भाई के जन्मदिन के लिए केक और नए कपड़े खरीदने घर से निकली 18 वर्षीय युवती की कुछ घंटे बाद रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से पूरे परिवार में मातम छा गया। सोमवार शाम हुई इस घटना ने जन्मदिन की खुशियों को पलभर में गम में बदल दिया। पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना और अन्य सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान बहादुरपुर क्षेत्र के कलूआखेड़ी निवासी राधिका शर्मा (18) के रूप में हुई है। उसके पिता रामस्वरूप शर्मा का परिवार पिछले करीब 20 वर्षों से अशोकनगर शहर में किराये के मकान में रह रहा है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार सोमवार शाम करीब छह बजे राधिका छोटे भाई के जन्मदिन के लिए केक और कपड़े खरीदने बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जल्द लौटने की बात कहकर वह अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गई। घर में जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन देर रात तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान राधिका के रूप में की।
विज्ञापन


देहात थाना पुलिस के अनुसार रात करीब आठ बजे स्टेशन मास्टर ने सूचना दी थी कि एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामले को उलझाने वाला पहलू यह है कि राधिका के घर से बाजार जाने वाले रास्ते में रेलवे ट्रैक नहीं पड़ता। ऐसे में वह ट्रैक तक कैसे पहुंची, यह पुलिस के लिए जांच का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: केतन की हत्या से पहले सिया ने पढ़ा था राजा रघुवंशी केस, मोबाइल की हिस्ट्री से खुला राज

पुलिस फिलहाल आत्महत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान घर पर मिले राधिका के मोबाइल की पड़ताल की गई। इसमें दो नंबरों से हुई चैट के कुछ साक्ष्य मिले हैं, जबकि कई संदेश डिलीट पाए गए। साइबर सेल की मदद से डिलीट डेटा रिकवर कराया जा रहा है।


परिजनों ने पुलिस को बताया कि राधिका पिछले तीन-चार दिनों से मानसिक तनाव में थी। उसने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और कॉलेज में प्रवेश की तैयारी कर रही थी। वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। पिता रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि बेटी किसी बात को लेकर परेशान थी, लेकिन उसने परिवार के किसी सदस्य से अपनी परेशानी साझा नहीं की।

जिस घर में शाम को जन्मदिन की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। छोटे भाई का जन्मदिन परिवार के लिए हमेशा एक दर्दनाक याद बन गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट, मोबाइल डेटा और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed