फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Pregnant woman molested in the capital; couple beaten for protesting, attempt made to run them over with a

यूपी: राजधानी में गर्भवती से छेड़छाड़, विरोध पर दंपती को पीटा, एसयूवी से कुचलने की कोशिश; मिलीं शराब की बोतलें

Fri, 23 Oct 2026 02:37 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 23 Oct 2026 02:37 PM IST
सार

लखनऊ के पारा इलाके में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके पति सहित दंपती से मारपीट का आरोप लगा है। आरोपियों ने एसयूवी से महिला को कुचलने की कोशिश की। पुलिस ने वाहन सीज कर दिया है। गाड़ी से शराब की बोतलें मिलीं। सीसीटीवी और वायरल वीडियो से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
UP: Pregnant woman molested in the capital; couple beaten for protesting, attempt made to run them over with a
Crime Demo - फोटो : Crime Demo

विस्तार

पारा इलाके में हंसखेड़ा मोड़ के पास बुधवार देर रात गर्भवती महिला से छेड़छाड़ और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एसयूवी सवार दो युवकों ने विरोध करने पर दंपती को पीटा और महिला को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की।

विज्ञापन


हंगामे के दौरान दोनों युवक भाग निकले, जबकि उनके साथ मौजूद तीन महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों महिलाओं को भीड़ से छुड़ाकर थाने पहुंचाया। पीड़िता के पति की तहरीर पर पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी के मुताबिक, युवक ने पुलिस को बताया कि बुधवार देर रात उसकी गर्भवती पत्नी के पेट में दर्द हुआ तो वह उसे दिखाने के लिए घर से निकला था। हंसखेड़ा मोड़ के पास दोनों सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एसयूवी सवार दो युवकों और तीन महिलाओं का ओवरटेक करने को लेकर बस चालक से विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Trending Videos

विरोध करने पर दंपती से मारपीट का आरोप

आरोप है कि एसयूवी सवार लोगों ने पहले बस चालक के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों युवक दंपती के पास पहुंचे और गर्भवती महिला से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने अपनी महिला साथियों के साथ मिलकर दंपती की पिटाई कर दी।हंगामा बढ़ने पर मौके पर भीड़ जुट गई। आरोप है कि दोनों युवक एसयूवी में बैठकर भागने लगे और महिला का पैर कुचलने की कोशिश की। इस पर लोगों ने उन्हें गाड़ी से बाहर खींच लिया, लेकिन दोनों युवक भागने में सफल रहे।

 

गुस्साए लोगों ने एसयूवी पर किया पथराव

घटना से नाराज लोगों ने एसयूवी पर पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर पारा पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों महिलाओं को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। थाने में भी उनके हंगामा करने की बात सामने आई। पुलिस ने उनके नाम-पते दर्ज किए और मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया। पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। गाड़ी से शराब की बोतलें मिलने की जानकारी भी सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

 

सीसीटीवी और वायरल वीडियो से आरोपियों की पहचान

इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में आरोपियों में से एक के अधिवक्ता होने की जानकारी मिली है। एसीपी शकील अहमद ने बताया कि एसयूवी से शराब की बोतलें मिली हैं। पीड़ित ने बृहस्पतिवार सुबह तहरीर दी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed