फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: District Mining Officer and contractual clerk demanded ₹85,000 to process an application; ₹71 lakh in cash

यूपी: आवेदन आगे बढ़ाने के लिए जिला खनन अधिकारी और संविदा बाबू ने मांगे 85 हजार, ठिकानों से 71 लाख कैश बरामद

Thu, 24 Sep 2026 07:35 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 24 Sep 2026 07:35 PM IST
सार

बालू खनन का आवेदन आगे बढ़ाने के लिए 85 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में जिला खनन अधिकारी और संविदा बाबू को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय और आवास से करीब 71 लाख रुपये नकद बरामद हुए। अधिकारी के खाते में 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी कराए गए थे।

विज्ञापन
UP: District Mining Officer and contractual clerk demanded ₹85,000 to process an application; ₹71 lakh in cash
जिला खनन अधिकारी और संविदा बाबू ने मांगे 85 हजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में सतर्कता अधिष्ठान मेरठ सेक्टर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला खनन अधिकारी सुधाकर सिंह और संविदा बाबू सद्दाम को 85 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर बालू खनन का आवेदन आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने दोनों के कार्यालय और आवास की तलाशी ली। इस दौरान कुल 71 लाख रुपये नकद बरामद हुए। कार्यालय से आठ लाख और आवास से 63 लाख रुपये मिले हैं। कार्रवाई के बाद खनन विभाग में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने दो सितंबर को घाटा संख्या 163 एम/64340 में बालू खनन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। यह आवेदन जिला खनन अधिकारी सुधाकर सिंह के स्तर पर लंबित था। शिकायतकर्ता आवेदन को आगे बढ़ाने के लिए जिला खनन अधिकारी के कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान अधिकारी ने अपने पास खड़े संविदा बाबू सद्दाम की ओर इशारा करते हुए कहा कि उससे मिल लें, काम उसे दे दिया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद 14 सितंबर को शिकायतकर्ता सद्दाम से मिला। आरोप है कि सद्दाम ने आवेदन आगे बढ़ाने के नाम पर एक लाख रुपये से अधिक खर्च होने की बात कही। बातचीत के बाद एक लाख रुपये जिला खनन अधिकारी के एसबीआई खाते में, 30 हजार रुपये सद्दाम को और पांच हजार रुपये उसके सहयोगी को देने की बात तय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था। उसने इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान मेरठ सेक्टर से की। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले का सत्यापन किया। सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद दोनों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।

खाते में 50 हजार, मौके पर 35 हजार

24 सितंबर को विजिलेंस की टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी और संविदा बाबू को कुल 85 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। इसमें 50 हजार रुपये ऑनलाइन जिला खनन अधिकारी के खाते में ट्रांसफर कराए गए थे, जबकि 35 हजार रुपये नकद दिए गए थे। दोनों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद टीम ने उनके ठिकानों की तलाशी शुरू की।

कार्यालय की तलाशी में करीब आठ लाख रुपये नकद मिले। इसके बाद आरोपियों के आवास की तलाशी ली गई तो वहां से करीब 63 लाख रुपये नकद बरामद हुए। दोनों स्थानों से कुल 71 लाख रुपये बरामद होने की बात सामने आई है। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद विजिलेंस टीम नकदी के स्रोत और आरोपियों की संपत्ति से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

सतर्कता अधिष्ठान ने जिला खनन अधिकारी सुधाकर सिंह और संविदा बाबू सद्दाम के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम आरोपियों से पूछताछ के साथ रिश्वतखोरी के पूरे नेटवर्क और बरामद नकदी के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। सतर्कता अधिष्ठान ने लोगों से सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने वाले लोक सेवकों की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed