फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BSP in election mode, 100 candidates finalized; Akash Anand also makes a major decision

यूपी: चुनावी मोड में बसपा, 100 प्रत्याशियों के नाम पर लग चुकी है मुहर; आकाश आनंद को लेकर बड़ा फैसला भी

Sun, 11 Oct 2026 08:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 11 Oct 2026 08:24 PM IST
सार

UP Assembly Elections: बसपा ने अगले एक माह में जिन सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाने हैं, उनके कार्यक्रम भी तय कर दिए हैं। पार्टी सुप्रीमो मायावती अपने आवास पर लगातार टिकट के उम्मीदवारों से मिल रहीं हैं।

विज्ञापन
UP: BSP in election mode, 100 candidates finalized; Akash Anand also makes a major decision
चुनावी मोड में बसपा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी ने सितंबर में 100 प्रत्याशी घोषित करने के अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया है। पार्टी अब तक 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है हालांकि अभी पार्टी ने इसकी अधिकृत सूची जारी नहीं की है। जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा रहे हैं। आगामी 15 नवंबर तक करीब 250 प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने अगले एक माह में जिन सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाने हैं, उनके कार्यक्रम भी तय कर दिए हैं। पार्टी सुप्रीमो मायावती अपने आवास पर लगातार टिकट के उम्मीदवारों से मिल रहीं हैं और उनकी दावेदारी को परखने के बाद जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करने का निर्देश दे रही हैं। वहीं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल 27 अक्तूबर तक जिलों में कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को उन्होंने बाराबंकी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। वह सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, रायबरेली, लखनऊ, अंबेडकरनगर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और उन्नाव के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भी जाएंगे। लखनऊ में 17 अक्तूबर को बख्शी का तालाब और 26 अक्तूबर को मलिहाबाद में कार्यक्रम होगा। वहीं अन्य मंडलों में वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

आकाश भी करेंगे आगाज

UP: BSP in election mode, 100 candidates finalized; Akash Anand also makes a major decision
आकाश भी होंगे सक्रिय। - फोटो : शुभम बंसल

पार्टी में वापसी करने के बाद राष्ट्रीय संयोजक बनाए गए आकाश आनंद भी जल्द चुनाव प्रचार का आगाज कर सकते हैं। पहले वह सितंबर माह में कई जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन में जाने वाले थे लेकिन हाथरस के कार्यक्रम के बाद मायावती की नाराजगी की वजह से उनके आगामी कार्यक्रम रद कर दिए गए थे। अब मायावती की अनुमति मिलते ही वह यूपी में दोबारा सक्रिय होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed