Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh said – BJP is spreading anarchy by misusing power, the state has been ruined in ten years.

यूपी: अखिलेश बोले- ईश्वर की निंदा करने वाले कथाकारों से दूर रहने की जरूरत, शासन-प्रशासन भी रखे इसका ध्यान

Fri, 06 Nov 2026 10:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजााल नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजााल नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 06 Nov 2026 10:34 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने भाजपा पर वोट चोरी, चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी में बेनकाब होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के विरुद्ध षड्यंत्र कर रही है। 
 

विज्ञापन
UP: Akhilesh said – BJP is spreading anarchy by misusing power, the state has been ruined in ten years.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ईश निंदा करने वाले लोगों के संबंध में शासन-प्रशासन के साथ ही उनके कार्यक्रम करवाने वाले सभी आयोजकों और प्रायोजकों से विनम्र आग्रह है कि वे ऐसे तथाकथित कथाकारों से दूर ही रहें। ये ही नहीं, ऐसे एक-दो और भी तथाकथित कथावाचक हैं जो बोलने और पहनावे से कथावाचक तो दिखते हैं, पर कथा और प्रवचन उनका व्यवसाय है। वो समय-समय पर अपनी भौतिक उपलब्धि का भोंडा प्रदर्शन करते-करवाते रहते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए सदैव अनर्गल बातें करते हैं। धन ही इनका धर्म होता है।इसलिए आयोजकों और प्रायोजकों को ये सोचना चाहिए कि ये कुछ भी कहकर राजनीतिक प्रश्रय पाकर बच निकलेंगे, लेकिन उन आयोजकों और प्रायोजकों को तो उसी शहर में जनता के बीच रहना है। इनके गलत वचनों से जन्मे सामाजिक वैमनस्य का शिकार उन्हें ही होना पड़ेगा। जब जनता को ये नहीं मिलेंगे तो जनता इन जैसे नकारात्मक लोगों को आमंत्रित करने वालों को ही अपने आक्रोश का शिकार बनाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

अराजकता फैला रही है भाजपा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा पर सपा को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने दस साल में उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा प्रदेश में अराजकता फैला रही है और सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा समाज में बुराई फैलाकर किसान, नौजवान, व्यापारी और छात्रों का भविष्य अंधकारमय कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से धैर्य और शिष्ट व्यवहार बनाए रखने तथा भाजपा की उकसावे की राजनीति में न आने की अपील की।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर वोट चोरी, चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी में बेनकाब होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के विरुद्ध षड्यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर नगर निकाय और पंचायतों के वोट का मतदाता सूची से मिलान करा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से अपनी निष्पक्षता साबित करने की मांग की। 

अखिलेश ने मुख्यमंत्री के 1.27 करोड़ हिंदुओं के वोट कटने के बयान पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग पर मुख्यमंत्री कार्यालय को आंकड़े साझा करने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 27 हजार वोट बढ़ाने की अपील की। उन्होंने मतदाताओं से अपनी मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित करने को कहा, अन्यथा नागरिकता और सुविधाएं छिनने की चेतावनी दी। यादव ने प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण बचाने की बात कही, साथ ही समाजवादी पार्टी सरकार बनने पर बुजुर्गों को कैलाश मानसरोवर की यात्रा फिर से कराने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed