पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tinnu Arrived Posing as a Driver; Managed to Get His Own Vehicle Engaged with the Trust

राम मंदिर विवाद: चंपत राय का ड्राइवर बनकर आया था टिन्नू, फिर करने लगा बड़े निर्णय, बढ़ता गया आर्थिक साम्राज्य

Mon, 06 Jul 2026 10:36 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya सतीश पाठक, अमर उजाला, अयोध्या
सतीश पाठक, अमर उजाला, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 06 Jul 2026 10:36 PM IST
सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी टिन्नू यादव के आर्थिक नेटवर्क की पड़ताल तेज कर दी गई है। मामले में प्रॉपर्टी डीलर, करीबी रिश्तेदार से संपर्क और वित्तीय लेनदेन भी जांच के घेरे में है।

विज्ञापन
Tinnu Arrived Posing as a Driver; Managed to Get His Own Vehicle Engaged with the Trust
- फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू पहले ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के चालक के रूप में मंदिर से जुड़ा था। समय के साथ उसने अपनी निजी गाड़ी ट्रस्ट में किराये पर लगा दी। इसके एवज में उसे हर महीने ट्रस्ट से भाड़ा मिलता था। अब पुलिस आरोपी की आय के अन्य स्रोतों की भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


राम मंदिर की दान पेटिकाओं से अनियमितता और चढ़ावा चोरी मामले में आठ आरोपी जेल में बंद हैं। इनमें चंपत राय के चालक टिन्नू यादव का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा है। उसके पास से नकदी के रूप में तो सिर्फ एक लाख रुपये बरामद हुए थे लेकिन उसका आर्थिक नेटवर्क विस्तृत बताया जा रहा है। जांच में पता चला कि स्वयं चालक की भूमिका में मंदिर से जुड़ने के बाद उसका आर्थिक साम्राज्य बढ़ने लगा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट का सख्त फैसला, चंपत राय की हुई विदाई; कृष्ण मोहन देखेंगे मंदिर की व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर: कौन हैं बजरंग लाल बागड़ा? बनाए जा सकते हैं चंपत राय की जगह राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव


ट्रस्ट के महासचिव का बेहद करीबी होने के नाते उसका रसूख था। हर क्षेत्र में कई बड़े निर्णय तो वह अकेले ही ले लेता था। इसी रसूख के बल पर उसने लगभग चार साल पहले अपना एक वाहन मंदिर ट्रस्ट में भाड़े पर लगवाया था। इससे हर माह उसे अच्छा-खासा भाड़ा मिलता था। राम मंदिर के प्रशासनिक कार्यों में दखल के कारण जिले की कई बड़ी हस्तियां उसके संपर्क में थीं। इनमें राजनीतिक लोग, व्यापारी व प्रशासनिक लोग भी शामिल थे।

प्रॉपर्टी डीलरों से भी जुड़े मिले तार
जांच के दौरान टिन्नू यादव के कुछ प्रॉपर्टी डीलरों से संपर्क भी सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस को बातचीत और संभावित लेनदेन से जुड़े इनपुट मिले हैं, जिनका सत्यापन किया जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी से जुड़े धन का इस्तेमाल कहीं जमीन या अन्य संपत्तियों में निवेश के लिए तो नहीं किया गया। इसी आधार पर कुछ और लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में लाई गई है।

मुख्यमंत्री तक से मिल चुके एक प्रॉपर्टी डीलर से भी कनेक्शन

सूत्रों के अनुसार, टिन्नू एक ऐसे प्रॉपर्टी डीलर के नजदीक बताया गया है, जो पहले जिले के एक माननीय का बेहद करीबी थे। माननीय के जमीन से जुड़े कार्यों को भी वही देखते थे। कुछ माह पहले वह लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिले थे, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में थी। पुलिस जांच में टिन्नू के इसी प्रॉपर्टी डीलर से सबसे ज्यादा नजदीकी के इनपुट मिले हैं।

शहर में एक जमीन खरीदने की चर्चा
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ व आरोपियों के आर्थिक नेटवर्क खंगालने में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने अपने रुपये जमीन में खपाने का प्रयास किए थे। इसी कड़ी में लगभग एक बिस्वा एक जमीन की चर्चा भी तेज है, जो शहर के बीचोबीच स्थित है। यह जमीन टिन्नू से जुड़ी बताई जा रही है, जिसका अभी सत्यापन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed