{"_id":"6a4c1b5718e814cd2906f8ec","slug":"the-clouds-might-turn-benevolent-starting-today-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1816808-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आज से बादल हो सकते हैं मेहरबान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आज से बादल हो सकते हैं मेहरबान
विज्ञापन
सोमवार को आसमान में बादलों का आना जाना लगा रहा और धूप ने लोगों को परेशान किया।
- फोटो : अमर उजाला/संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजधानी में मानसूनी बारिश के अब रफ्तार पकड़ने के संकेत हैं। रविवार रात हुई बारिश का असर सोमवार को भी देखने को मिला। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और धूप की तपिश कम रही। हालांकि उमस ने लोगों को परेशान किया।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से लखनऊ में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। विभाग का पूर्वानुमान है कि 7 जुलाई से लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर अच्छी बारिश होगी। इसके साथ ही बादलों की आवाजाही, तेज हवाओं और गरज-चमक का भी दौर देखने को मिल सकता है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है। इसके असर से मंगलवार से राजधानी में छिटपुट बारिश शुरू हो सकती है। 11 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
बारिश के चलते अगले पांच दिनों में लखनऊ के अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। इससे उमस भरी गर्मी से खासी राहत मिलेगी। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

सोमवार को आसमान में बादलों का आना जाना लगा रहा और धूप ने लोगों को परेशान किया। - फोटो : अमर उजाला/संवाद