फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Story of losing post but not attachment along with cloud over alliance

सुना है क्या: 'पद छूटा पर मोह नहीं', साथ ही 'गठबंधन पर ग्रहण और साहब को देख माननीय ने बदला रास्ता' के किस्से

Sun, 11 Oct 2026 12:23 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 11 Oct 2026 12:23 PM IST
सार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...

विज्ञापन
Story of losing post but not attachment along with cloud over alliance
सुना है क्या/suna hai kya - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में 'पद छूटा पर मोह नहीं' की कहानी। इसके अलावा 'गठबंधन पर ग्रहण' और 'साहब को देख माननीय ने बदला रास्ता' के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी...

विज्ञापन

पद छूटा पर मोह नहीं

भगवा दल में हाल में सांगठनिक बदलाव में एक नेताजी को प्रमोशन देकर क्षेत्र से प्रदेश स्तरीय पद तो दे दिया गया लेकिन उनका क्षेत्र वाले पद से मोहभंग नहीं हो रहा है। तभी तो नेताजी उस पद का काम भी अब तक अपने हिसाब से चला रहे हैं। काशी से ताल्लुक रखने वाले नेताजी की जगह दूसरे नेताजी की ताजपोशी हुई है लेकिन वह बेचारे पिछले नेताजी के सामने कुछ कर ही नहीं पा रहे हैं। हाल में ही क्षेत्र के विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी हुई है। चर्चा है कि ये वही सूची है जो पद पर रहते हुए नेताजी ने तैयार कर रखा है। अब मौजूदा नेताजी खुद को असहाय पा रहे हैं।

विज्ञापन

गठबंधन पर ग्रहण

वे 100 से कम सीटों पर लड़ने को तैयार नहीं, ये 50 से ज्यादा देने को तैयार नहीं। लड़ाई आधे बनाम दोगुने की है। बिहार के सबक सामने हैं। ऐसे में हैरत नहीं कि ऐन वक्त पर खुद को बड़ा भाई बताने वाले गठबंधन में आने से इन्कार कर दें। समीकरण कुछ ऐसे बैठ रहे हैं कि संभावना अलग-अलग जोर आजमाइश की लग रही है। दूसरे को लग रहा है कि अलग हुए तो बेहतर ढंग से लड़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

साहब को देख माननीय ने बदला रास्ता

एयरपोर्ट की घटना खाकी वाले साहब का पीछा नहीं छोड़ रही है। घटना के लंबे समय बाद भी लोग उनकी दागदार छवि से दूर ही रहना पसंद कर रहे हैं। तभी तो केंद्र वाले एक माननीय ने भी उनको देखते ही रास्ता बदल दिया। दरअसल पिछले दिनों एनसीआर में लगे अंतरराष्ट्रीय मेले में खाकी विभाग के स्टाल पर साहब बतौर नोडल तैनात थे। मेले के आयोजन पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे केंद्र वाले माननीय स्टाल देख रहे थे। वह खाकी वाले स्टाल से पहले वाले स्टाल पर पहुंचे तो नजर साहब पर पड़ी। खाकी वाले साहब भी फुल ड्रेस में माननीय का स्वागत करने को उत्सुक थे लेकिन उन्हें देखते ही माननीय ने रास्ता बदल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed