फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Science in the model, innovation in thinking.

Lucknow News: मॉडल में विज्ञान, सोच में नवाचार

Sat, 10 Oct 2026 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Science in the model, innovation in thinking.
छात्राओं ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी
लखनऊ। पारा के मोहान रोड स्थित सरोसा-भरोसा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), विकास नगर में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी 2026-27 का आयोजन किया गया। सरोसा भरोसा कॉलेज की कक्षा छह से 12 तक की 156 छात्राओं ने 83 मॉडल प्रस्तुत किए। जीजीआईसी विकासनगर में भी छात्राओं ने वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सरोसा भरोसा में प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अंजू सिंह वे अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने छात्राओं के मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी कार्यप्रणाली, वैज्ञानिक आधार व उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। 11 वीं की छात्राओं में सगुन यादव, आकांक्षा राजपूत, दीपांशी, नैंसी, रिद्धिमा की ओर से बनाए गए जूट के थैलों और बेकार सामग्री से तैयार पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षिकाओं मधु रस्तोगी, दीप्ति विश्वकर्मा, पूनम ओझा, निशा सिंह, मीना, आरती सक्सेना, किरन यादव, प्रमिला सिंह, उर्मिला, प्रियंका त्रिपाठी, रुकैया तबस्सुम और वंदना तिवारी का योगदान रहा।
विज्ञापन

जीजीआईसी विकासनगर में मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक राम सुजान मिश्रा ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि गणित विशेषज्ञ निशा और रसायन विज्ञान विशेषज्ञ मधुलिका चतुर्वेदी ने छात्राओं के मॉडलों का अवलोकन किया। गणित वर्ग में कृति त्रिपाठी और आकांक्षा ने स्मार्ट फार्मिंग व लीवर प्रोग्रामिंग से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए। भौतिक विज्ञान में अनन्या वर्मा ने हाइड्रोलिक ब्रिज और सोनम सैनी ने होलोग्राम का मॉडल बनाया। वहीं, जीव विज्ञान वर्ग में रिया ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, जान्हवी श्रीवास्तव ने आइस वर्किंग मॉडल और इरम फातिमा ने डीएनए फिंगरप्रिंटिंग का मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। अतिथियों और प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।

छात्राओं ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

छात्राओं ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

छात्राओं ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

छात्राओं ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

छात्राओं ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

छात्राओं ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

छात्राओं ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

छात्राओं ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed