{"_id":"6a4b86b4ea16db4cf40dcbfe","slug":"lucknow-accused-arrested-for-the-murder-of-a-four-year-old-child-mother-and-her-lover-accused-of-the-killing-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: देर रात तक जागता था मासूम अहम, इसलिए कर दी हत्या, आरोपी नहीं बढ़ा पा रहा था उसकी मां से नजदीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: देर रात तक जागता था मासूम अहम, इसलिए कर दी हत्या, आरोपी नहीं बढ़ा पा रहा था उसकी मां से नजदीकी
Mon, 06 Jul 2026 04:13 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 06 Jul 2026 04:13 PM IST
सार
आरोपी प्रशांत ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि अहम की शरारतों और देर रात तक मोबाइल गेम खेलने के कारण वह पूनम के साथ नजदीकी संबंध नहीं बना पा रहा था। इसी झुंझलाहट में उसने अहम की लात-घूंसों और करछी से पिटाई की।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी प्रशांत सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार वर्षीय मासूम अहम की हत्या उसकी मां पूनम के प्रेमी प्रशांत सिंह ने की थी। पुलिस ने रविवार देर रात आरोपी प्रशांत सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में प्रशांत ने कबूला कि अहम के देर रात जागने से पूनम व उसके बीच दूरियां बढ़ रही थीं। इससे झुंझलाकर उसने अहम की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि प्रशांत मूलरूप से अयोध्या के सरैया पहाड़पुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल करछी बरामद की। पूनम उन्नाव के बीघापुर के कटरा दीवानखेड़ा निवासी पति दिनेश कुमार से अलग होकर बेटे अहम के साथ मड़ियांव के श्रीनगर में किराये पर रहती थी। घटना के दिन शुक्रवार को पूनम काम पर मुंशी पुलिया गई थी। प्रशांत ने उसे अहम के बाथरूम में बेसुध पड़े होने की सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने अहम को मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम में शॉक एंड हैमरेज के साथ शरीर व पेट में गंभीर चोटों से मौत की पुष्टि हुई। पिता दिनेश की तहरीर पर पूनम और प्रशांत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बसपा का बढ़ रहा कुनबा, पूर्व राज्य मंत्री अशोक गौतम की वापसी; कई दलों के नेताओं ने भी थामा हाथ
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एनडीए दलों के साथ बैठे नितिन नवीन, बोले- सीटों के गणित में न उलझें; चुनाव जीतने के लिए लड़ें
मां की भूमिका हो रही जांच
इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रशांत ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि अहम की शरारतों और देर रात तक मोबाइल गेम खेलने के कारण वह पूनम के साथ नजदीकी संबंध नहीं बना पा रहा था। इसी झुंझलाहट में उसने अहम की लात-घूंसों और करछी से पिटाई की। इससे मासूम अहम की मौत हो गई थी। पुलिस पूनम की भूमिका की भी जांच कर रही है। घटना के समय पूनम के काम पर होने की पुष्टि हुई है पर मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।
आठ माह पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी दोस्ती
इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में पता चला कि प्रशांत कानपुर में निजी कंपनी में 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर नौकरी करता है। करीब आठ माह पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पूनम से दोस्ती हुई थी। अहम की हत्या से पांच दिन पहले प्रशांत पूनम के घर आया था और तब से वहीं रह रहा था।