फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   From Bilawal to Shyam Kalyan, students learn the nuances of music

Lucknow News: बिलावल से श्याम कल्याण तक, विद्यार्थियों ने सीखी सुरों की बारीकियां

Fri, 25 Sep 2026 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
From Bilawal to Shyam Kalyan, students learn the nuances of music

विज्ञापन

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में गायन और स्वर वाद्य विभाग की तीन दिवसीय कार्यशालाओं का शुक्रवार को समापन हुआ। 23 से 25 सितंबर तक चली कार्यशालाओं में विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित संगीत विशेषज्ञों से शास्त्रीय संगीत का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया। गायन में विदुषी अंजली मालकर ने राग बिलावल के प्रकारों की बारीकियां समझाईं। उन्होंने देवगिरी बिलावल की बंदिशों के जरिए आलाप और स्वर-विस्तार का अभ्यास कराया। अलहैया बिलावल व यमनी बिलावल के आलाप-पलटों का भी प्रशिक्षण दिया। स्वर वाद्य विभाग की कार्यशाला में सरोद वादिका डॉ. चंद्रिमा मजूमदार ने राग श्याम कल्याण, कामोद व शुद्ध सारंग के साथ आलाप, तान और लयकारी का अभ्यास कराया। कुलपति प्रो. मांडवी सिंह और कुलसचिव अतुल कुमार ने विशेषज्ञों के प्रति आभार जताया। कार्यशालाओं का संयोजन प्रो. सृष्टि माथुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed