{"_id":"6abb38bb0a8aaa6f0002558b","slug":"divya-mittal-to-enter-political-arena-after-resigning-from-ias-announces-decision-via-video-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सियासत: आईएएस से इस्तीफे के बाद अब सियासी अखाड़े में उतरेंगी दिव्या मित्तल, वीडियो जारी करके किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सियासत: आईएएस से इस्तीफे के बाद अब सियासी अखाड़े में उतरेंगी दिव्या मित्तल, वीडियो जारी करके किया एलान
Tue, 29 Sep 2026 09:34 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 29 Sep 2026 09:34 AM IST
सार
आईएएस से इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल अब सियासी अखाड़े में उतरेंगी। एक्स पर एक वीडियो जारी करके उन्होंने इसका एलान किया। वह यूपी में ही सक्रिय रहेंगी। कहा कि फिलहाल किसी राजनीतिक दल में शामिल होने की योजना नहीं है। आगे पढ़ें विस्तार से...
विज्ञापन
पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विस्तार
भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने अगले कदम का खुलासा कर दिया है। उन्होंने राजनीति में सक्रिय होने का फैसला किया है। हालांकि, फिलहाल वह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगी।
विज्ञापन
उनका कहना है कि वह उत्तर प्रदेश में ही सक्रिय रहेंगी। जनता के साथ मिलकर आगे की राह तय करेंगी। एक्स पर एक वीडियो जारी करके उन्होंने न सिर्फ यह जानकरी साझा की, बल्कि, सरकार और नौकरशाही पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन