फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coaching institute agreed to pay the fee.

Lucknow News: फीस देने पर राजी हुआ कोचिंग संस्थान

Thu, 08 Oct 2026 02:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Coaching institute agreed to pay the fee.
लखनऊ। यूपीएससी की तैयारी कराने वाले अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में गत रविवार को आक्रोशित विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बाद बुधवार को नया मोड़ आया। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को कोचिंग संस्थान के प्रतिनिधि लखनऊ पहुंचे और पुलिस के सामने ही छात्र-छात्राओं से वार्ता की। इस दौरान कोचिंग संस्थान के प्रतिनिधि अजय प्रसाद ने अलीगंज थाने में विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि 12 अक्तूबर को कोचिंग की लीगल टीम फीस वापसी पर विचार के लिए वार्ता करेगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि अलीगंज स्थित इस कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों ने लंबे समय तक कक्षाएं लंबित होने पर गत रविवार को प्रदर्शन कर पुलिस से शिकायत की थी। छात्रों ने आरोप लगाया था कि भवन का किराया न जमा करने पर भवन मालिक ने कोचिंग सेंटर पर ताला लगा दिया है। छात्रों ने अपनी फीस वापस दिलाने के लिए स्थानीय अलीगंज थाने में गुहार लगाते हुए प्रार्थना पत्र भी दिया था। इस खबर को अमर उजाला ने प्राथमिकता के साथ सोमवार के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद ही कोचिंग संस्थान के प्रबंधन ने अपने एक प्रतिनिधि को बुधवार को लखनऊ भेजा।
विज्ञापन


फीस वापसी के लिए 67 विद्यार्थियों की सूची सौंपी
अलीगंज थाने में बुधवार को मौजूद छात्र-छात्राओं में खुशी दीक्षित, आयुष कुमार, सुप्रिया राज, रवि यादव, तनु यादव, निधि सिंह, सौम्या सिंह आदि ने बताया कि थाने में कोचिंग संस्थान के प्रतिनिधि को कुल 67 विद्यार्थियों की सूची सौंपी गई है। ये सभी विद्यार्थी फीस वापसी की मांग कर रहे हैं जिनसे एक से डेढ़ लाख रुपये तक फीस वसूली गई थी। इस दौरान पुलिस को दिए गए पत्र में मृत्युंजय पाठक, आदित्य शुक्ला, प्रत्युष प्रताप सिंह, समृद्धि सिंह, देवांशी उपाध्याय, कल्पना बाला, अर्पिता, प्रियांशी यादव, कशिश श्रीवास्तव, शिवांगी सिंह, आलोक द्विवेदी, पायल शुक्ला और श्रेया मौर्या समेत 40 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचिंग फिर से नियमित शुरू करने का दिया आश्वासन

इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार सिंह का कहना है कि कोचिंग संस्थान के प्रतिनिधि ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि भवन का बकाया किराया जमा कर दिया गया है। बृहस्पतिवार से कोचिंग नियमित रूप से खुलेगी। हालांकि विद्यार्थी अपनी फीस वापसी की मांग पर अड़े थे, इसलिए आगे की प्रक्रिया के लिए दोनों पक्षों की बीच वार्ता कर हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed