{"_id":"6ae7a6913d26761a660bde1b","slug":"candidates-outraged-as-verification-process-stalls-midway-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1993162-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चलते-चलते अटकी सत्यापन प्रक्रिया तो भड़के अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चलते-चलते अटकी सत्यापन प्रक्रिया तो भड़के अभ्यर्थी
विज्ञापन
गोमतीनगर विस्तार स्थित जूरिस कॉलेज ऑफ लॉ में परीक्षा रद्द होने की जानकारी मिलने पर अभ्यर्थियों
लखनऊ। पीजीआई की हॉस्पिटल अटेंडेंट और नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा रविवार को अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई। गोमतीनगर के तीन परीक्षा केंद्रों पर चल रही बायोमीट्रिक सत्यापन प्रक्रिया को अचानक रोक दिया गया। संस्थान प्रशासन ने सर्वर खराबी से सत्यापन प्रक्रिया प्रभावित होने की बात कहते हुए परीक्षा को रद्द कर दिया। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने हंगामा किया।
पीजीआई की ओर से हॉस्पिटल अटेंडेंट और नर्सिंग ऑफिसर भर्ती की मुख्य परीक्षा रविवार को दो पालियों में प्रस्तावित थी। इसके लिए शहर में सात केंद्र बनाए गए थे, जहां करीब 8500 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक निर्धारित थी। गोमतीनगर के छोटा भरवारा स्थित एसडीएसएन डिग्री कॉलेज, एसडीएसएन पब्लिक स्कूल और जूरिस कॉलेज ऑफ लॉ में परीक्षा होनी थी।
सुबह आठ बजे से पहले ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे। प्रवेश के लिए बायोमीटि्रक प्रक्रिया अपनाई जा रही थी। इसी दौरान सर्वर में दिक्कत की बात कहते हुए बायोमीटि्रक प्रक्रिया रोक दी गई। परीक्षा तय समय पर शुरू नहीं हो सकी। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस और पीजीआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन
आरोप था कि कुछ लोगों को पहले ही केंद्र के भीतर प्रवेश दे दिया गया जबकि अन्य को बाहर इंतजार कराया गया। कुछ ने केंद्र के भीतर पर्चा लीक होने और ओएमआर शीट पहले भरवाए जाने का भी आरोप लगाया। परीक्षा में देरी के बीच संस्थान प्रशासन ने पहले हॉस्पिटल अटेंडेंट के तीन केंद्रों की परीक्षा रद्द करने की घोषणा की। इससे अभ्यर्थियों का गुस्सा और बढ़ गया।
हालांकि, कुछ देर बाद प्रशासन ने हॉस्पिटल अटेंडेंट के साथ दूसरी पाली में प्रस्तावित नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा भी रद्द करने की जानकारी दी गई। दोपहर करीब एक बजे नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे भी भड़क गए और केंद्रों पर हंगामा करने लगे। अभ्यर्थियों ने जांच कराने के लिए शासन को पत्र भी लिखा है। वहीं, एसटीएफ प्रवेश प्रक्रिया में देरी और केंद्रों पर हुए बवाल की पड़ताल करेगी।