UP Big News: यूपी में 48 घंटों से आफत की बारिश, जिलों में हादसे, आजम ने जिन फर्मों को दिया काम उनकी होगी जांच
यूपी में बीते 48 घंटों से लगातार बारिश हो रही है जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस दौरान कई इलाकों में जलभराव और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं जिसके कारण कई जिलों में मौतें हुई हैं। प्रदेश के 63 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें
विस्तार
यूपी में बीते 48 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 63 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में कई जिलों में हुए हादसों में लोगों को मौत हुई है। बाराबंकी में पेड़ गिरने से नीचे दबकर एक कारोबारी की मौत हुई। वहीं, जिले में तीन अन्य मौतों की भी सूचना मिली है। इसी तरह सीतापुर में कच्ची दीवार गिरने से एक चार साल के मासूम की मौत हुई है। वहीं, कई अन्य घायल हो गए हैं। गोंडा में विशालकाय पेड़ गिरने से दो बाइक सवारों की नीचे दबकर मौत हुई है। बारिश और आंधी से कई जिलों में पेड़ जड़ से उखड़ गए। वहीं, फसलों को भी नुकसान की खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सपा नेता आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ईडी ने उन फर्मों का ब्योरा मांगा है जिन्हें मंत्री रहने के दौरान आजम खां ने ठेके दिए।
यूपी: प्रदेश में पानी बरसा तो बरसता ही रहा, स्कूल-कॉलेज बंद; सड़कें लबालब, पेड़ गिरे; कमर तक भरा पानी
उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में जलभराव और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के चलते 19 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं। किसानों की फसलों को भी नुकसान की चिंता है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: 36 घंटे बाद मौसम सामान्य होने की संभावना, अतिवृष्टि पर सीएम योगी बोले- इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बीच राहत और बचाव व्यवस्था सक्रिय है। 63 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज हुई है। प्रशासन को प्रभावित परिवारों की मदद, फसलों और मकानों के नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। सीमावर्ती जिलों में नदियों के जलस्तर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ: बारिश से कई इलाकों में गिरे घर-दीवारें, बीकेटी में किसान की मौत
राजधानी लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार को सात मकानों की दीवारें गिर गईं। मलबे में दबकर किसान की मौत हो गई। जबकि, एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए। पढ़ें पूरी खबर
आजम खां फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच; ईडी ने मांगा ब्योरा
पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा राज्य सरकार से मांगा है। खासकर उनके मंत्री रहने के दौरान जिन फर्मों को अधिक कार्य दिए गए, उनके बारे में पूछा है। बता दें कि आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और उनकी जौहर ट्रस्ट की जांच ईडी द्वारा की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
गोंडा: बिजली के तार में फंसी बाइक पर गिरा पेड़, दो युवकों की मौके पर ही मौत
दोनों युवक बाइक से शुक्लागंज की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। राजापुर मुरावन के पास सड़क पर टूटकर गिरे बिजली के तार में उनकी बाइक फंस गई। इसी दौरान अचानक पेड़ टूटकर दोनों के ऊपर जा गिरा। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
बारिश बनी आफत: पेड़ और दीवार गिरने से बुजुर्ग, दूध कारोबारी व महिला की मौत
बाराबंकी में बारिश आफत बन गई है। जिले में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसों के एक दूध कारोबारी की भी मौत हुई है। पढ़ें पूरी खबर
अयोध्या: रामनगरी पहुंची एनएसजी की टीम, राम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
रामनगरी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद के बीच नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की टीम अयोध्या पहुंची है। टीम ने रामजन्मभूमि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली। पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तान ने गड़बड़ की तो ब्रह्मोस से नेस्तनाबूद कर देंगे, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी नसीहत
गाजीपुर जिले के लंका मैदान में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पाकिस्तान ने किसी भी तरह की गड़बड़ी की तो लखनऊ की ब्रह्मोस मिसाइल उसे नेस्तनाबूद कर देगी। पढ़ें पूरी खबर