फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B.Pharma student commits suicide by hanging in Lucknow

लखनऊ: बी फार्मा छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जीजा के घर रहकर लखनऊ विवि से कर रहा था पढ़ाई

Sun, 06 Sep 2026 03:00 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 06 Sep 2026 03:00 PM IST
सार

लखनऊ में बी फार्मा छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह जीजा के घर रहकर लखनऊ विवि से पढ़ाई कर रहा था। बहन-बहनोई जन्माष्टमी पर अपने घर गए हुए थे। घटना के दिन शुभम घर पर अकेले था। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
B.Pharma student commits suicide by hanging in Lucknow
इसी घर में रहता था शुभम यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रविवार को बी फार्मा छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह जीजा के पास रहकर लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।   

विज्ञापन


घटना तेलीबाग क्षेत्र के वृंदावन 6-ए की है। छात्र की पहचान शुभम यादव (22) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से आजमगढ़ के धनसिंहपुर का रहने वाला था। यहां पर बहन ऐश्वर्या एवं बहनोई विजय यादव के पास रहकर बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। लखनऊ विश्वविद्यालय में तृतीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन




बताया गया कि बहन-बहनोई जन्माष्टमी पर अपने घर गए हुए थे। शुभम घर पर अकेला था। पिता रामप्रीति के अनुसार, शुभम दो दिनों से फोन नहीं उठा रहा था। उसके फोन पर घंटी जा रही थी। इस पर उन्होंने चचेरे बहनोई (जो 32 बटालियन पीएसी, लखनऊ में तैनात हैं) को सूचना देकर वृंदावन सेक्टर-6ए घर भेजा। उन्होंने खिड़की से देखा तो शुभम पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शुभम छह बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed