फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Asian Games 2026 Highlights : भारत ने पांचवें दिन भी जारी रखा पदक का सिलसिला, एथलेटिक्स में मिली दोहरी सफलता

Thu, 24 Sep 2026 07:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 24 Sep 2026 07:02 PM IST
खास बातें

Asian Games Day 5: भारत ने एशियन गेम्स के पांचवें दिन भी पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा। आज भारत को दो रजत और तीन कांस्य पदक मिले। एथलेटिक्स में भी भारत ने पदक का खाता खोल लिया। मेडल्स टैली देखने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Asian Games Day 5 Highlights: India Schedule Medal Tally Shooting Boxing Hockey Results News in Hindi
एशियन गेम्स - फोटो : Sony Liv Screen Grab

लाइव अपडेट

06:50 PM, 24-Sep-2026

Asian Games Day 2026 Live: मिश्रित चार गुणा 400 में मिला रजत

भारत ने मिश्रित 400 गुणा 400 मीटर में रजत पदक जीत लिया है। पूवामा माचेतिरा, विशाल थेनारासु, वित्या रामराज और मनु थेकिनालिल की चौकड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया और 3:14.46 मिनट का समय लिया और दूसरे स्थान रहे। भारत एक समय पिछड़ गया था, लेकिन बाद में वापसी करते हुए पहले तीसरे स्थान पर आया और फिर आखिरकार अंतिम लैप में दूसरे स्थान पर फिनिश करने में सफल रहा। इस तरह मौजूदा एशियन गेम्स में एथलेटिक्स में यह दूसरा पदक है। इससे पहले सीमा कुमारी ने महिला 10000 मीटर में कांस्य पदक अपने नाम किया था। भारत ने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में मिश्रित चार गुणा 400 स्पर्धा में स्वर्ण पदक और 2023 हांग्झू एशियन गेम्स में रजत पदक जीता। यह लगातार तीसरी बार है जब भारत ने इस स्पर्धा में एशियाड का पदक अपने नाम किया है। भारत ने अब तक मौजूदा एशियन गेम्स में एक स्वर्ण सहित कुल 17 पदक जीते हैं। 

06:45 PM, 24-Sep-2026

Asian Games Day 2026 Live: मिक्सड चार गुणा 400 का फाइनल शुरू

मिक्स्ड 4 गुणा 400 मीटर का फाइनल शुरू हो गया है। भारतीय टीम भी इसमें हिस्सा ले रही है। पूवामा माचेतिरा, विशाल थेनारासु, वित्या रामराज और मनु थेकिनालिल की चौकड़ी इसमें चुनौती पेश कर रही है।
विज्ञापन
06:30 PM, 24-Sep-2026

Asian Games Day 2026 Live: सीमा को मिला कांस्य पदक

भारत की सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स की महिला 10000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। वह भारत की तीसरी महिला एथलीट हैं जिन्हें एशियाड में महिला 10000 मीटर में पदक मिला है। 16 साल बाद भारत को महिला 10000 मीटर में पदक मिला है। सीमा ने 32:50.05 मिनट में रेस खत्म की और वह तीसरे स्थान पर रहीं। सीमा शुरुआत से ही पदक की दौड़ में बनी हुई थीं। एक समय वह चौथे स्थान पर खिसक गई थीं, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की और सुनिश्चित किया कि कम से कम कांस्य पदक भारत की झोली में आ सके। इस तरह एथलेटिक्स में मौजूदा एशियन गेम्स में भारत को पहला पदक मिला है। 

05:58 PM, 24-Sep-2026

Asian Games Day 2026 Live: सीमा पेश कर रहीं चुनौती

महिला 10000 मीटर में सीमा चुनौती पेश कर रही हैं। सीमा से पदक लाने की उम्मीद है। 
05:52 PM, 24-Sep-2026

Asian Games Day 2026 Live: महिला त्रिकूद में नहीं आया पदक

महिला त्रिकूद में भारत पदक लाने से चूक गया है। भारत की ओर से इस स्पर्धा में आशा इलांगो और निहारिका वशिष्ठ चुनौती पेश कर रही थीं। निहारिक तीन प्रयास के बाद ही पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। वहीं, आशा ने अंत तक कोशिश की, लेकिन वह 13.83 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहीं। 

05:37 PM, 24-Sep-2026

Asian Games Day 2026 Live: इलांगो का एक प्रयास शेष

आशा इलांगो ने पांचवें प्रयास में 13.65 मीटर की छलांग लगाई। उनका फिलहाल सर्वश्रेष्ठ प्रयास 13.83 मीटर है और वह चौथे स्थान पर बनी हुई हैं। इलांगो अब आखिरी प्रयास में उतरेंगी और उनकी नजरें पोडियम पर जगह बनाने पर होगी। वहीं, एक अन्य भारतीय निहारिका वशिष्ठ तीन प्रयास के बाद ही पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 13.00 मीटर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:15 PM, 24-Sep-2026

Asian Games Day 2026 Live: गुरिंदरवीर सिंह सेमीफाइनल में

भारत के गुरिंदरवीर सिंह पुरुष 100 मीटर के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। अनिमेश के बाद गुरिंदरवीर सिंह ने भी सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। गुरिंदरवीर ने 10.38 सेकेंड का समय लिया और वह अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहे। 
04:44 PM, 24-Sep-2026

Asian Games Day 2026 Live: अनिमेश सेमीफाइनल में

भारतीय एथलीट अनिमेश कुजूर पुरुष 100 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। अनिमेश अपनी हीट में 10.36 सेकेंड का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहे। उनका यह प्रदर्शन सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए काफी था। 
04:30 PM, 24-Sep-2026

Asian Games Day 2026 Live: त्रिकूद का फाइनल जारी

महिला त्रिकूद स्पर्धा का फाइनल जारी है। भारत की ओर से इसमें निहारिका वशिष्ठ और आशा इलांगो हिस्सा ले रही हैं। आशा ने पहले प्रयास में 13.43 मीटर की छलांग लगाई और वह दूसरे स्थान पर चल रही हैं। वहीं, निहारिका का पहला प्रयास फाउल रहा। 
04:06 PM, 24-Sep-2026

Asian Games Day 2026 Live: प्रणति पदक से चूकीं

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के पोल वॉल्ट इवेंट में भारत की प्रणति नायक पदक से चूक गईं। प्रणति ने फाइनल में 13.100 का स्कोर किया और वह छठे स्थान पर रहीं। 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed