फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Asian Games 2026 Live: महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने भारत को दिलाया सातवां स्वर्ण, ज्योति-पृथिका-चिखिता चमकीं

Wed, 30 Sep 2026 08:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 30 Sep 2026 08:09 AM IST
खास बातें

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। 30 सितंबर को एशियन गेम्स में भारत का एक्शन कई खेलों में जारी रहेगा। मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन और प्रिया सेमीफाइनल में उतरेंगी। तीरंदाजी में कई मेडल मुकाबले होंगे, जबकि शूटिंग में ट्रैप मिक्स्ड टीम का फाइनल क्वालिफिकेशन पर निर्भर करेगा। महिला हॉकी टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी।

विज्ञापन
Asian Games 2026 Live Updates: India Schedule Medal Tally Archery Shooting Boxing Athletics Results News Hindi
पृथिका, चिखिता और ज्योति - फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

08:08 AM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: स्क्वॉश में भारत ने एक और पदक पक्का किया

भारतीय महिला स्क्वॉश टीम ने क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अनाहत सिंह, जोशना चिनप्पा और तान्वी खन्ना ने भारत का एक और पदक पक्का कर दिया है। यह एशियन गेम्स 2026 में स्क्वॉश में भारत का चौथा पदक है। इससे पहले अनाहत और अभय ने पुरुष एकल में रजत पदक जीता था, जबकि जोशना और सेंथिलकुमार की जोड़ी ने मिश्रित युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया था।
07:50 AM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारत के पदकों की संख्या

भारत का यह इस एशियाड में सातवां स्वर्ण है। भारत के पदकों की संख्या 53 हो गई है और भारत नौवें स्थान पर आ गया है। भारत ने अब तक सात स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य समेत कुल 53 पदक जीते हैं। एथलेटिक्स 24 पदकों के साथ सबसे ज्यादा योगदान देने वाला खेल है, जबकि शूटिंग से 14 पदक आए हैं। इसके अलावा कबड्डी ने दो स्वर्ण, जबकि स्क्वॉश ने तीन पदक दिलाए हैं।
 
खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
तीरंदाजी 1 0 0 1
एथलेटिक्स 1 9 14 24
बैडमिंटन 0 0 1 1
क्रिकेट 1 0 0 1
कबड्डी 2 0 0 2
कुराश 0 0 1 1
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
शूटिंग 2 8 4 14
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
स्क्वॉश 0 2 1 3
टेबल टेनिस 0 0 1 1
भारोत्तोलन 0 1 0 1
वुशु 0 1 0 1
कुल 7 21 25 53
विज्ञापन
07:41 AM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारत को सातवां गोल्ड

भारत ने आज की शुरुआत स्वर्ण से की है। तीरंदाजी में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। ज्योति सुरेखा, पृथिका प्रदीप और चिखिता तनिपर्थी की तिकड़ी ने स्वर्ण पर निशाना साधा है। भारत ने फाइनल में चीन को चार अंकों के अंतर से हराया। भारतीय टीम ने 238 स्कोर किया, जबकि चीन का स्कोर 234 रहा। 238 के स्कोर के साथ ही भारतीय टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। महिला कंपाउंड तीरंदाजी के फाइनल में सबसे ज्यादा स्कोर करने का रिकॉर्ड पहले दक्षिण कोरिया के नाम था। उन्होंने 2014 में 238 स्कोर बनाया था। भारतीय टीम ने इसकी बराबरी की। भारत का प्रदर्शन इतना दमदार था कि चीन हैरान रह गया। छह-छह शॉट के चार राउंड थे। यानी गोल्ड के लिए कुल 24 शॉट थे। भारत ने इनमें से 22 शॉट में परफेक्ट 10 का स्कोर बनाया। सिर्फ दो शॉट नौ पर जाकर लगे।
07:35 AM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: तीसरे राउंड के बाद भी दो अंक की बढ़त

भारत ने तीसरे राउंड के अंत के बाद भी तीन अंक की बढ़त बनाई हुई है। भारत के 178 अंक हैं, जबकि चीन के 176 अंक हैं। भारत ने अब तक 18 शॉट में से 16 शॉट परफेक्ट 10 के लगाए हैं, जबकि दो शॉट नौ-नौ के आए हैं। 
07:29 AM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारत की तीन अंक की बढ़त बरकरार

भारत ने तीन अंक की बढ़त बनाई हुई है। राउंड-2 के खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 119 है, जबकि चीन का स्कोर 116 है। तीन पॉइंट से भारतीय टीम आगे है। अभी 12 तीर दागे जा चुके हैं।
07:24 AM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारत ने चीन पर दो अंक की बढ़त बनाई

पहले राउंड में भारत की तीनों तीरंदाजों ने 10-10 के शॉट लगाए। पांच परफेक्ट 10 के साथ भारत का अंक 59 है। वहीं, चीन ने शुरुआती तीन शॉट नौ के लगाए और फिर तीन 10 के शॉट लगाए। उनका अंक 57 है। भारत ने पहले राउंड के बाद दो अंक की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:21 AM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारत बनाम चीन फाइनल शुरू

रोमांचक मुकाबले में चीनी ताइपे को हराकर दक्षिण कोरिया ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। अब फाइनल का समय है और भारत और चीन के तीरंदाज मैदान पर उतर चुके हैं।
07:16 AM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: स्क्वॉश क्वार्टर फाइनल में भारत 1-0 से आगे

हम कुछ देर के लिए तीरंदाजी से हटकर स्क्वॉश पर आ रहे हैं। महिला टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना सिंगापुर से हो रहा है। तान्वी खन्ना, अनाहत सिंह और जोशना चिनप्पा एशियन गेम्स में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल तान्वी खन्ना ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहला मुकाबला जीत लिया है। उन्होंने चार गेम में 11-6, 4-11, 15-13, 11-1 से औ येओंग को हराया। अब अनाहत और जोशना की बारी है। इस मुकाबले में जीत के साथ भारत स्क्वॉश में एक और पदक पक्का कर लेगा।
07:06 AM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: गोल्फ में पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोकप्ले, पहले दिन का खेल

पहले नौ होल के अंत में सप्तक तलवार तीन अंडर पार (32) के स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने दूसरे, तीसरे और पांचवें होल पर बर्डी लगाई। वीर अहलावत के लिए फ्रंट नाइन उतार-चढ़ाव भरा रहा। पहले होल पर डबल बोगी के बाद उन्होंने आठवें होल पर शानदार ईगल लगाया। हालांकि, चौथे और नौवें होल पर बोगी के कारण वह दो ओवर पार (37) पर हैं। युवराज संधू का प्रदर्शन भी उतार-चढ़ाव भरा रहा। उन्होंने दो बोगी के साथ तीन बर्डी लगाईं और नौ होल के बाद एक अंडर 34 के स्कोर पर हैं। गोल्फ के अभी चार पूरे दिन बाकी हैं, इसलिए पदक का फैसला होने में अभी लंबा रास्ता तय करना है।
07:06 AM, 30-Sep-2026

Asian Games 2026 Live:  रोनाल्डो और बेकहम दूसरे दौर में पहुंचे

भारत के डेविड बेकहम और रोनाल्डो सिंह पुरुष स्प्रिंट में साइकिलिंग के अगले दौर में पहुंच गए हैं। बेकहम 9.996 सेकंड के समय के साथ 14वें और रोनाल्डो 10.052 सेकंड के समय के साथ 15वें स्थान पर रहे। दोनों ने 1/16 फाइनल्स हीट्स में जगह बना ली है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed