फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ: भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते, पांचवें चक्र में सपा की कांति सिंह 10385 मतों से आगे

Wed, 28 Oct 2026 02:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 28 Oct 2026 02:09 PM IST
खास बातें

UP Legislative Council Elections: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतगणना जारी है। लखनऊ शिक्षक खंड से भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। वहीं, लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पांचवें चक्र की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने भाजपा प्रत्याशी ई. अवनीश कुमार सिंह पर 10,385 मतों की बढ़त बना ली है।

पांचवें चक्र तक कांति सिंह को कुल 32,228 मत मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह के पक्ष में 21,843 मत पड़े हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर 10 हजार से अधिक हो गया है।मतगणना के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें चक्रवार नतीजों पर टिकी हुई हैं। स्नातक सीट पर आगे की मतगणना के आंकड़ों और अंतिम परिणाम का इंतजार है। मतगणना से जुड़ा सात शहरों से पल-पल का अपडेट यहां पढ़ें।

विज्ञापन
Lucknow: The fate of 29 candidates from the graduate and teacher constituencies will be decided today
भाजपा प्रत्याशी हुए विजयी। - फोटो : अमर उजाला।

लाइव अपडेट

01:59 PM, 28-Oct-2026

लखनऊ खंड स्नातक चुनाव: पांचवें चक्र में कांति सिंह 10385 मतों से आगे

कांति सिंह - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पांचवें चक्र में सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने भाजपा प्रत्याशी ई. अवनीश कुमार सिंह पर 10385 मतों की बढ़त बना रखी है। पांचवें चक्र तक कांति सिंह को 32228 मत मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह के पक्ष में 21843 मत पड़े हैं।

मतगणना के इस चरण में दोनों प्रमुख प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर 10 हजार से अधिक हो गया है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें चक्रवार परिणाम पर टिकी हैं। अभी आगे की गणना के आंकड़ों का इंतजार है।
01:06 PM, 28-Oct-2026

विजयी उम्मीदवारों की सूची

मेरठ स्नातक क्षेत्र: दिनेश कुमार गोयल — भारतीय जनता पार्टी

लखनऊ शिक्षक क्षेत्र: उमेश द्विवेदी — भारतीय जनता पार्टी

वाराणसी शिक्षक क्षेत्र: लाल बिहारी यादव — समाजवादी पार्टी

आगरा शिक्षक क्षेत्र: डॉ. आकाश अग्रवाल — समाजवादी पार्टी

मेरठ शिक्षक क्षेत्र: श्रीचंद शर्मा — भारतीय जनता पार्टी

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र: डॉ. हरि सिंह ढिल्लों — भारतीय जनता पार्टी
विज्ञापन
01:05 PM, 28-Oct-2026

एक स्नातक और पांच शिक्षक क्षेत्र के प्रत्याशी विजयी घोषित

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में अब तक छह उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया गया है। इनमें एक स्नातक क्षेत्र और पांच शिक्षक क्षेत्र के प्रत्याशी शामिल हैं। घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के चार और समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

 
06:01 AM, 28-Oct-2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी जीते, स्नातक का परिणाम शाम तक

शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने जीत दर्ज की है। खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले चक्र के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने 7,189 मतों के साथ बड़ी बढ़त बनाई थी। सपा प्रत्याशी सुशील कुमार को 3,537 मत मिले थे। दोनों प्रत्याशियों के बीच 3,652 मतों का अंतर दर्ज किया गया। देर रात तक मतगणना जारी रही। किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले। अभी यह साफ नहीं हो सका है। 

चुनाव में कुल 13 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई। भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच मुकाबले पर विशेष नजर रही। उमेश द्विवेदी की बढ़त से भाजपा समर्थक उत्साहित दिखे। वहीं, सपा प्रत्याशी सुशील कुमार दूसरे और सोहन लाल वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। पहले चक्र की गणना के बाद ही उमेश द्विवेदी ने प्रतिद्वंद्वी पर बड़ी बढ़त बना ली थी। इसके बाद से ही चुनाव परिणाम को लेकर शिक्षकों और राजनीतिक दलों के समर्थकों की निगाहें मतगणना पर टिकी रहीं।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना अभी शुरू नहीं
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम के बीच स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना अभी शुरू नहीं हो सकी है। यहां फिलहाल मतपेटियों से मतपत्र निकालने और उन्हें व्यवस्थित कर बंडल तैयार किए जाने के बाद ही मतगणना शुरू हो सकेगी।
05:15 AM, 28-Oct-2026

भाजपा के उमेश द्विवेदी जीते

लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो सपा के सुशील कुमार रहे। 




कई बार हुआ विवाद, रोकनी पड़ी मतगणना


 
10:37 PM, 27-Oct-2026

मतगणना स्थल पर भाजपा-सपा समर्थकों में नोकझोंक, हंगामा

रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर मंगलवार रात करीब 10 बजे भाजपा प्रत्याशी के कुछ समर्थकों के मतगणना स्थल में जाने की कोशिश पर हंगामा हो गया। वहां मौजूद सपा प्रत्याशियों के समर्थकों ने विरोध करते हुए आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी बिना पास की जांच किए भाजपा कार्यकर्ताओं को अंदर जाने दे रहे हैं। इस दौरान गेट पर शोर-शराबा होने से कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इसके अलावा मतगणना स्थल पर स्नातक क्षेत्र के सात नंबर टेबल पर वोट की गिनती के दौरान भी सपा  और भाजपा समर्थकों में हल्की नोक झोंक हुई। सूचना पर पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। इसके बाद गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
09:44 PM, 27-Oct-2026

लखनऊ खंड शिक्षक के पहले राउंड में प्राप्त मतों का ब्योरा

1. उमेश द्विवेदी: 7189  
2. सुशील कुमार (सपा): 3537  
3. आशीष कुमार सिंह: 142  
4. जगजीवन प्रसाद शुक्ला: 760  
5. जितेन्द्र नाथ मिश्र: 30  
6. दीन दयाल गुप्ता: 19  
7. देवेन्द्र कुमार सिंह: 94  
8. धीरन्द्र सिंह: 97  
9. डॉ. रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी: 23  
10. शाह आलम खान 'राणा': 128  
11. सुशील कुमार (निर्दलीय): 58  
12. सोहन लाल वर्मा: 938  
13. श्रवण कुमार त्रिपाठी: 21  

 
07:43 PM, 27-Oct-2026

पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी को करीब 50 फीसदी वोट मिलने का दावा

रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड का काम पूरा हो गया है। इसके तहत 14 टेबलों पर करीब 14 हजार मतों की गिनती हुई। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। पहले राउंड की गिनती के बाद बाहर आए प्रत्याशियों और उनके एजेंटों के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी को करीब 50 फीसदी वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुशील कुमार दूसरे नंबर पर बताए जा रहे हैं।

तीसरे स्थान के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सोहनलाल और जगजीवन के बीच मुकाबला बताया जा रहा है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना के शुरुआती रुझानों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

वहीं, लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड का काम पूरा नहीं हो सका है। इस कारण वहां के रुझान अभी सामने नहीं आए हैं। स्नातक सीट पर कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के अवनीश कुमार सिंह और सपा की कांति सिंह प्रमुख प्रत्याशी हैं।
07:20 PM, 27-Oct-2026

शुरुआती रुझान में भाजपा आगे

लखनऊ में चल रही शिक्षक निर्वाचक वोटों की गिनती में शुरुआती रुझान के अनुसार भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी आगे चल रहे हैं। वह अपने निकटतम प्रत्याशी सपा के संजय सिंह से करीब पांच सौ वोटों से आगे बताए जा रहे हैं। 
 
11:18 AM, 27-Oct-2026

शुरुआती दौर में गड़बड़ी के आरोप

रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर स्नातक खंड की मतगणना के शुरुआती दौर में ही दो प्रत्याशियों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए। अटेवा के प्रत्याशी विजय कुमार बंधु और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह ने मतगणना की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed