{"_id":"6ae1d37fa1f31ad6e70d6747","slug":"body-of-youth-missing-for-two-days-recovered-from-a-canal-in-lakhimpur-kheri-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: दो दिन से लापता युवक का शव नहर से बरामद, पिता बोले- मानसिक रूप से अस्वस्थ था बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: दो दिन से लापता युवक का शव नहर से बरामद, पिता बोले- मानसिक रूप से अस्वस्थ था बेटा
Wed, 28 Oct 2026 04:21 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 28 Oct 2026 04:21 PM IST
सार
पढ़ुआ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह शारदा नहर से दरेरी गांव निवासी युवक का शव मिला, जो दो दिन से लापता था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह ढखेरवा पुल के पास शारदा नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दरेरी गांव निवासी सत्यप्रकाश (30 वर्ष) पुत्र कुबेर पुरी के रूप में हुई। वह दो दिन से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह ढखेरवा चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने शारदा नहर में युवक का शव देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
शिनाख्त होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता कुबेर पुरी ने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह पहले भी कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन