उपचुनाव परिणाम LIVE: तमिलनाडु में विजय का जलवा बरकरार, पुदुचेरी में जीता एनडीए, बंगाल-असम में किसने मारी बाजी?
{"_id":"6ac830191cd72252f100e82a","slug":"by-election-results-live-assam-nagaon-wb-nandigram-rejinagar-tn-madurantakam-dharapuram-puducherry-poll-news-2026-10-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव परिणाम LIVE: तमिलनाडु में विजय का जलवा बरकरार, पुदुचेरी में जीता एनडीए, बंगाल-असम में किसने मारी बाजी?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 09 Oct 2026 09:55 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 09 Oct 2026 09:55 PM IST
खास बातें
चार राज्यों और पुदुचेरी की छह सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा, टीवीके और एआईएनआरसी ने जीत दर्ज की। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर भाजपा को बड़ी जीत मिली, जबकि असम की नगांव लोकसभा सीट भी भाजपा के खाते में गई। तमिलनाडु में टीवीके ने धारापुरम और मदुरंतकम सीटें जीतीं, वहीं पुदुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर एआईएनआरसी ने कब्जा बरकरार रखा।
विज्ञापन
बंगाल और असम में उपचुनाव के नतीजे
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
09:48 PM, 09-Oct-2026
उपचुनाव में कौन कहां से जीता?
चार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित हुए। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों के साथ असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की। नंदीग्राम में भाजपा की हासीरानी रथ ने कांग्रेस के मिलन प्रधान को 1,22,753 वोटों से हराया, जबकि रेजीनगर में भाजपा के शंखराव सरकार ने गुलाम नबी आजाद को 75,816 वोटों के अंतर से मात दी। असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा के देवाशीष शर्मा ने एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल को 1,46,180 वोटों से हराया। इस जीत पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली सीट पर नतीजा भाजपा के इस दावे की पुष्टि करता है कि देश मोदी के साथ है।तमिलनाडु की धारापुरम और मदुरंतकम विधानसभा सीटों पर टीवीके ने जीत दर्ज की। धारापुरम में टीवीके उम्मीदवार पी. सत्यभामा ने डीएमके की एस. सुगन्या को 9,471 वोटों से हराया। इस सीट पर कुल 22 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, मदुरंतकम में टीवीके के मरगथम कुमारवेल ने 70,916 वोट हासिल कर डीएमके उम्मीदवार आई. परंथमन को 19,241 वोटों से हराया। परंथमन को 51,675 वोट मिले, जबकि एआईएडीएमके की कनिता संपत 46,431 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। पुदुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर सत्ताधारी एआईएनआरसी के अशोक आनंद ने कांग्रेस उम्मीदवार ई. विनयगम को 8,482 वोटों से हराकर सीट बरकरार रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाजपा उम्मीदवारों की जीत पर बधाई देते हुए मतदाताओं का आभार जताया।
02:51 PM, 09-Oct-2026
नगांव सीट पर भाजपा 4.50 लाख से ज्यादा वोट
असम के नगांव संसदीय उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 453033 जबकि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को 330640 और कांग्रेस की उम्मीदवार शिवामणि बोरा को 83336 वोट मिले हैं। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दी गई है।
विज्ञापन
02:50 PM, 09-Oct-2026
नंदीग्राम में भाजपा एक लाख वोटों से आगे
बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, तेरहवें दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी हसीरानी रथ को 144453, कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को 37940 और सीपीआई के शांति गोपाल गिरी को 5322 वोट मिला है।02:49 PM, 09-Oct-2026
रेजनीनगर सीट पर भाजपा को 50 हजार की भारी बढ़त
बंगाल की रेजनीनगर विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, नौवें दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी शंकरावह सरकार को 80748, आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार को 29153 वोट मिला है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्लाहिल कैफी तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।02:47 PM, 09-Oct-2026
धारापुरम में टीवीके की बढ़त बकरार
तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा सीट पर टीवीके और डीएमके के बीच मुकाबला दिख रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अठारहवें दौर की मतगणना के बाद टीवीके की प्रत्याशी सत्यभामा.पी को 54099 वोट मिला है। वहीं, डीएमके की प्रत्याशी सुगन्या.एस को 45088 और एआईएडीएमके की प्रत्याशी भानुमति.के को 35005 वोट मिला है।02:45 PM, 09-Oct-2026
मदुरन्थकम में टीवीके प्रत्याशी 14 हजार वोटों से आगे
मदुरन्थकम सीट पर ग्यारहवें चरण की गिनती के बाद में टीवीके की प्रत्याशी के.मरागाथम कुमारवेल को 41304, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के प्रत्याशी आई. परांथामेन को 27763 और अन्नाद्रमुक के प्रत्याशी को 23697 वोट अब तक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:22 PM, 09-Oct-2026
मदुरन्थकम में टीवीके प्रत्याशी 13 हजार वोटों से आगे
मदुरन्थकम सीट पर दसवें चरण की गिनती के बाद टीवीके की प्रत्याशी के.मरागाथम कुमारवेल को 38200, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के प्रत्याशी आई. परांथामेन को 25382 और अन्नाद्रमुक के प्रत्याशी को 21505 वोट अब तक मिला है।02:21 PM, 09-Oct-2026
धारापुरम में टीवीके की बढ़त बकरार
तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा सीट पर टीवीके और डीएमके के बीच मुकाबला दिख रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पंद्रहवें दौर की मतगणना के बाद टीवीके की प्रत्याशी सत्यभामा.पी को 51253 वोट मिला है। वहीं, डीएमके की प्रत्याशी सुगन्या.एस को 42390 और एआईएडीएमके की प्रत्याशी भानुमति.के को 32892 वोट मिला है।02:18 PM, 09-Oct-2026
रेजनीनगर सीट पर भाजपा को 50 हजार की भारी बढ़त
बंगाल की रेजनीनगर विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पहले दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी शंकरावह सरकार को 72472, आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार को 26407 वोट मिला है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्लाहिल कैफी चौथे नंबर पर खिसक गए हैं।02:17 PM, 09-Oct-2026