Live
तिरंगा लहराएंगे दिपके LIVE: सेंट्रल पार्क पहुंचने लगे आप कार्यकर्ता, हाथों में दिखा 200 फीट लंबा ध्वज
सीजेपी के अभिजीत दिपके ने आज दिल्ली में 'लहरा दो तिरंगा' मुहिम के तहत युवाओं से बड़ी संख्या में घरों से निकलने और तिरंगा लहराने की अपील की है। दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से लोगों को दूर रहने की अपील की है। कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू है। मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान में सशर्त अनुमति दी है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में जानिए दिपके के आह्वान से जुड़े दिल्ली से मुंबई तक के तमाम अपडेट्स
लाइव अपडेट
राहुल गांधी लोकतंत्र का अपमान करते हैं: धर्मेंद प्रधान
200 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़कों पर उतरे आप कार्यकर्ता
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता 200 फीट लंबा तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक भी शामिल हुए।#WATCH | Delhi: AAP leaders and workers take out a Tiranga rally, carrying a 200-ft Tiranga. https://t.co/2ioDMFszGp
— ANI (@ANI) October 16, 2026
'तिरंगा फहराने से क्यों रोक रहे हैं?'- सौरभ भारद्वाज
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की तिरंगा रैली के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने राजधानी में भारी सुरक्षा तैनाती और कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को अस्थायी रूप से बंद किए जाने पर सवाल उठाए। भारद्वाज ने पूछा कि अधिकारियों द्वारा नागरिकों को तिरंगा फहराने से क्यों रोका जा रहा है। चुनाव आयोग में कथित संस्थागत अनियमितताओं के विरोध में आयोजित इस रैली में आप कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। भारद्वाज ने प्रशासनिक पाबंदियों की आलोचना करते हुए भारत के स्वतंत्रता संग्राम का भी जिक्र किया।सीजेपी के प्रदर्शन के खिलाफ याचिका
दिल्ली के कनॉट प्लेस में सीजेपी के प्रदर्शन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील जय अनंत देहाद्राई ने बताया कि नई दिल्ली किराना समिति और अन्य व्यापारिक संगठनों ने यह याचिका दायर की है। उनका कहना है कि मध्य दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों से बड़े स्तर पर व्यवधान पैदा हो सकता है। इससे त्योहारों के मौसम में खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी होगी और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वकील के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने मामले को जरूरी मानते हुए अगली सुनवाई 26 अक्तूबर के लिए सूचीबद्ध की है।महिला कार्यकर्ताओं पर पुलिस की बर्बरता का लगाया आरोप
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें और संगठन के कई कार्यकर्ताओं को दिल्ली के अलग-अलग पुलिस थानों में हिरासत में लिया गया है। जाखड़ ने महिलाओं के साथ पुलिस की कथित बर्बरता का आरोप लगाते हुए कहा कि हिरासत में लेकर उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकती। उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जारी रखने की बात कही। जाखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा कर कहा कि उनका संगठन पीछे नहीं हटेगा और पुलिस की कथित कार्रवाई के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा।प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा
नई दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस और उसके आसपास सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सीजेपी कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने सेंट्रल पार्क में इस प्रदर्शन का आह्वान किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शुक्रवार, 16 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे से कनॉट प्लेस के आसपास की कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। पुलिस ने वाहन चालकों को यात्रा की पहले से योजना बनाने, अतिरिक्त समय लेकर चलने और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।दिपके की अपील पर अन्य शहरों में जमा होंगे समर्थक?
अभिजीत दिपके महाराष्ट्र से आते हैं। उनकी अपील पर मुंबई दिल्ली के अलावा अन्य शहरों में भी कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक जमा हो सकते हैं। अपील शाम पांच बजे की है, ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि उनकी अपील पर कितना समर्थन जमा होता है।दिपके के आंदोलन को लेकर दिल्ली पुलिस मुस्तैद
अभिजीत दिपके के तिरंगा मार्च और चुनाव आयुक्त के खिलाफ आंदोलन को लेकर दिल्ली पुलिस मुस्तैद है। कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच कनॉट प्लेस से इतर भी कई संवेदनशील जगहों पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।कनॉट प्लेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल
मुंबई पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को आज आजाद मैदान में 'लहरा दो तिरंगा' रैली की अनुमति दी। पुलिस उपायुक्त मनीष कलवानिया ने गुरुवार को बताया कि आयोजकों ने विरोध प्रदर्शन आजाद मैदान में ही करने की घोषणा की है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आजाद मैदान एक विरोध स्थल है, इसलिए अनुमति मिली। CJP ने प्रेस विज्ञप्ति में इसे अपने नेताओं आशुतोष रांका और सौरभ दास के समर्थन में बताया। दास और रांका को बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उन्होंने जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए थे। यह गिरफ्तारी गृह मंत्रालय द्वारा जंतर मंतर का विरोध स्थल दर्जा वापस लेने के एक दिन बाद हुई।