फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Delhi Building Collapse Live: मोती बाग में गिरी चार मंजिला इमारत, पीएम मोदी ने जताया दुख; अब तक पांच की मौत

Sun, 06 Sep 2026 10:17 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 06 Sep 2026 10:17 PM IST
खास बातें

 Delhi Building Collapse News Live: दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज हो गई। दोपहर 1.33 बजे पुलिस व दमकल की टीम को खबर दी गई। बताया जा रहा है कि इमारत में हॉस्टल चल रहा था।

विज्ञापन
Delhi Building Collapse Live Updates Building Collapses in Satya Niketan Students Trapped Rescue Operation
Delhi building collapse - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

10:16 PM, 06-Sep-2026

मरने वालों की संख्या हुई चार

जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) में इस घटना के 10 मरीज पहुंचे। इनमें से चार मरीज पहले ही मृत अवस्था में लाए गए थे। एक मरीज गंभीर हालत में था, जिसकी बाद में अपनी चोटों के कारण मृत्यु हो गई। इस तरह कुल पांच लोगों की मौत हो गई। बाकी मरीजों में से तीन को अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। एक मरीज के हाथ-पैर की सर्जरी की गई। एक मरीज को मामूली चोट आई थी, इसलिए जांच के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा, एक मरीज सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है।
09:22 PM, 06-Sep-2026

स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने की सीएम रेखा से बात

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक इमारत हादसे पर अब केंद्र सरकार भी पूरी तरह से नजर बनाए हुए है। पांच मंजिला इमारत (बॉयज हॉस्टल) ढहने की इस घटना में अब तक 3 छात्रों की मौत की दुखद पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग घायल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से फोन पर बातचीत की। उन्होंने घटनास्थल के ताजा हालात और घायलों को दी जा रही मेडिकल सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया।
विज्ञापन
08:28 PM, 06-Sep-2026

बीजेपी अध्यक्ष ने सीएम रेखा से की बात

सत्य निकेतन इलाके में हुए हादसे की गंभीरता को देखते हुए, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से फोन पर बातचीत की। उन्होंने मुख्यमंत्री से राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
08:01 PM, 06-Sep-2026

ट्रामा सेंटर पहुंचीं सीएम रेखा

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता घटनास्थल का मुआयन करने के बाद एम्स के ट्रांमा सेंटर पहुंचीं और घायलों का हाल जाना। इस बीच सीएम ने कहा कि हादसे के पीछे जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। 
07:55 PM, 06-Sep-2026

पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख 

इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। चार लोगों की मौत की पुष्टि के बाद, प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (X) पर दुख जताते हुए लिखा, 'दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत के ढहने की घटना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। अधिकारी घटनास्थल पर मुस्तैदी से काम कर रहे हैं और इस हादसे से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं।'
 
06:55 PM, 06-Sep-2026

हादसे में मरने वालों की संख्या हुई दो

सत्य निकेतन में गिरी इमारत के मलबे से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। इस भयानक हादसे में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। अस्पतालों की ओर से घायलों और मृतकों का पहला आधिकारिक आंकड़ा जारी कर दिया गया है। वहीं नौ लोगों का रेस्क्यू किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:47 PM, 06-Sep-2026

घटनास्थल पर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता

सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक इमारत हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। हालात का जायजा लेने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। सीएम वहां मौजूद अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ले रही हैं और हालात की सीधी निगरानी कर रही हैं।
05:34 PM, 06-Sep-2026

राहुल गांधी बोले- सभी पीड़ितों के साथ हम खड़े

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है, जिनमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई छात्र भी शामिल हैं।
मेरी अपील है कि एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस और सभी बचाव दल हर संभव प्रयास करके हर एक छात्र तक पहुँचें, घायलों को तुरंत सर्वोत्तम संभव इलाज मिले, ताकि किसी को भी बचाने में कोई कसर न छोड़ी जाए।

कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद हैं और हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। इस मुश्किल घड़ी में हम सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। छात्रों का जीवन पहले ही संघर्षों से भरा था, अब हालात जानलेवा हैं। कॉलेज या विश्वविद्यालय में अच्छे हॉस्टल न होने के कारण छात्र PG में एक छत के नीचे 40-40 की संख्या में, अमानवीय परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं। हर छात्र की जान कीमती है और उसकी रक्षा हर हाल में होनी चाहिए।
05:17 PM, 06-Sep-2026

केजरीवाल ने जताया शोक

मोती बाग हादसे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने एक्स पर लिखा, दिल्ली में इमारत गिरने का हादसा अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। मेरी भगवान से प्रार्थना है कि मलबे में फंसे लोगों का सकुशल और जल्द रेस्क्यू हो जाए। दिल्ली में सरकार की लापरवाही के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं। सरकार को नींद से जागना होगा। बड़े स्तर पर एक्शन लेकर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है।
 
05:09 PM, 06-Sep-2026

मकान मालिक पर FIR, जांच के लिए कमेटी गठित

हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई पर दक्षिण दिल्ली के बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अहम जानकारी दी है। उन्होंने इसे एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है।

कमेटी करेगी जांच
उन्होंने बताया कि सरकार ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है। जैसे ही कमेटी की रिपोर्ट आएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मकान मालिक पर एक्शन
सांसद ने जानकारी दी कि इमारत के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और संभवतः उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

इमारत थी पुरानी
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह इमारत आज या कल में नहीं बनी थी, बल्कि काफी पुरानी थी। बिधूड़ी ने कहा, "हम ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाए। कुछ लोग घायल हुए हैं, उनके भी हम जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वह ऐसे सख्त से सख्त इंतजाम करे जिससे भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं दोबारा न हों।"
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed