Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 12 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:44 PM, 12-Nov-2026

बिहार: बलिराजगढ़ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पास में एएसआई का रिवॉल्वर और दस्तावेज बरामद

मधुबनी के बलिराजगढ़ में बोरे में बंद एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास से एएसआई चंद्रमोहन सिंह का रिवॉल्वर, आधार कार्ड और पैन कार्ड मिलने की सूचना है। आशंका जताई जा रही है कि शव एएसआई का हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। और पढ़ें
09:22 PM, 12-Nov-2026

बिहार: सम्राट चौधरी-प्रशांत किशोर की मुलाकात चर्चा में, रोहिणी और लालू भी पहुंचे; जानिए क्या मामला?

बिहार की राजनीति में एक-दूसरे पर तीखे हमले करने वाले सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर जब आमने-सामने आए तो नजारा कुछ अलग ही था। दोनों ने हाथ मिलाया, मुस्कुराकर बातचीत की। बगल में रोहिणी आचार्य भी बैठी दिखीं। अब तीनों की तस्वीर वायरल है। आइये जानते हैं कहां यह सब हुआ? और पढ़ें
विज्ञापन
09:17 PM, 12-Nov-2026

बिहार: फोन पर गाली-गलौज के विवाद में खूनी वारदात! एक युवक की हत्या, दूसरा जिंदगी-मौत से जूझ रहा

भोजपुर के गजराजगंज ओपी क्षेत्र में बाइक सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने दो दोस्तों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में 26 वर्षीय ऋतिक कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त युवराज सिंह गंभीर रूप से घायल है। और पढ़ें
09:11 PM, 12-Nov-2026

बिहार: बेटी से एक घंटे पहले हुई थी बात, रात में मिली मौत की खबर; मां ने ससुराल वालों पर उठाए सवाल

मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 20 वर्षीय नवविवाहिता शिवांगी कुमारी का शव ससुराल के कमरे में फंदे से लटका मिला। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती के बाद नौ महीने पहले उसकी शादी हुई थी। और पढ़ें
08:31 PM, 12-Nov-2026

पटना: आरके सिन्हा के श्राद्ध में जुटे दिग्गज नेता, छठ और बिहार की राजनीति पर क्या बोले?

पटना: आरके सिन्हा के श्राद्ध में जुटे दिग्गज नेता, छठ और बिहार की राजनीति पर क्या बोले? और पढ़ें
07:09 PM, 12-Nov-2026

बिहार: महंगाई का एक और झटका! अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से नई कीमतें लागू

महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक और झटका लगा है। अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में दो से छह रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें 12 नवंबर से लागू हो गई हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:31 PM, 12-Nov-2026

बिहार में खौफनाक वारदात! दो किशोरों की हत्या कर कुएं में फेंके शव, दो और की तलाश जारी

पटना के बाढ़ अनुमंडल के मोकामा स्थित बरहपुर गांव में दो किशोरों की पीट-पीटकर हत्या कर शव कुएं में फेंक दिए गए। दोनों किशोरों के शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने दो अन्य किशोरों की भी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। और पढ़ें
05:39 PM, 12-Nov-2026

बिहार: जेपी की जन्मभूमि सिताबदियारा को जोड़ने की तैयारी, स्थायी पुल समेत तीन बड़ी विकास योजनाओं की मांग

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताबदियारा को रिविलगंज से जोड़ने के लिए स्थायी पुल निर्माण की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पहल करने का भरोसा दिया है। और पढ़ें
05:12 PM, 12-Nov-2026

बिहार: जमीन विवाद में हुई थी दुकानदार की हत्या, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, दीपावली की रात मारी थी गोली

मधेपुरा के चौसा में दीपावली की रात हुए सुबोध सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीन लीज पर लेने के विवाद में हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा और खोखा नदी से बरामद किया है। और पढ़ें
05:10 PM, 12-Nov-2026

बिहार: पटना में गंगा किनारे छठ पूजा के लिए प्रशासन ने क्या इंतजाम किए हैं? घाट का रास्ता और पार्किंग देखें

Chhat Puja Ghat Route and Parking : छठ पर सबसे ज्यादा भीड़ वाले पटना में जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है। घाटों में प्रवेश-निकास का रास्ता तय है। पार्किंग स्थल और उसकी क्षमता भी। पटना में छठ कर रहे हैं तो इसे जरूर पढ़ें-समझें।  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed