फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 2 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:53 PM, 02-Oct-2026

बिहार: पूर्णिया में ट्रक की चपेट में आने से टोटो चालक की मौत, गुस्साई भीड़ ने फूंका ट्रक

पूर्णिया के गुलाबबाग में तेज रफ्तार सीमेंट लदे ट्रक की चपेट में आने से टोटो चालक सत्यनारायण शर्मा उर्फ सत्तो शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में आग लगा दी। और पढ़ें
09:21 PM, 02-Oct-2026

बिहार: सारण में बाढ़ राहत के दौरान बड़ा हादसा, हेलिकॉप्टर से गिरी राहत सामग्री से बुजुर्ग की मौत

सारण के अमनौर प्रखंड में बाढ़ राहत अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। परशुरामपुर गांव में हेलिकॉप्टर से गिराई जा रही राहत सामग्री सिर पर गिरने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें
विज्ञापन
08:44 PM, 02-Oct-2026

बिहार: औरंगाबाद में रिश्तों का कत्ल! चाची ने दो साल के भतीजे को नहर में फेंका; कबूला जुर्म

औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा गांव में दो वर्षीय मासूम की नहर में डूबने से मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, मासूम की चाची ने पारिवारिक विवाद और प्रतिशोध की भावना में उसे नहर में फेंक दिया था। और पढ़ें
08:33 PM, 02-Oct-2026

बिहार: गांधी जयंती पर बक्सर जेल में राहत, सात सजायाफ्ता बंदियों को परिहार का लाभ

गांधी जयंती के अवसर पर राज्य सरकार के निर्णय के तहत बक्सर की केंद्रीय कारा और मुक्त कारागार में बंद सात सजायाफ्ता बंदियों को परिहार का लाभ देते हुए कारामुक्त किया जा रहा है। इनमें केंद्रीय कारा के चार और मुक्त कारागार के तीन बंदी शामिल हैं। और पढ़ें
07:13 PM, 02-Oct-2026

बिहार: वैशाली में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में दो मजदूरों की मौत; पांच लोग गंभीर घायल

वैशाली के तीसीऔता थाना क्षेत्र में महुआ-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक और सीएनजी टेंपो की टक्कर में दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है। और पढ़ें
06:38 PM, 02-Oct-2026

क्रॉसिंग पर जाम का होगा समाधान: किशनगंज में पांच आरओबी को मंजूरी, शहर से ठाकुरगंज-पोठिया तक आसान होगा सफर

किशनगंज जिले में रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए पांच नए रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इनमें एक आरओबी किशनगंज शहर, दो ठाकुरगंज और दो पोठिया प्रखंड में बनाए जाएंगे। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की तैयारी है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:54 PM, 02-Oct-2026

दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान: दिल्ली से बिहार-यूपी समेत कई राज्यों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट

इन स्पेशल ट्रेनों से दिल्ली को पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और असम के प्रमुख शहरों से जोड़ा जाएगा। विशेष ट्रेनों के संचालन से पर्व के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। और पढ़ें
05:40 PM, 02-Oct-2026

बिहार न्यूज: मुजफ्फरपुर में बोरे में बंद मिला युवती का शव, चेहरे पर गहरे जख्म; हत्या की आशंका

मुजफ्फरपुर के रेवा घाट स्थित जंगली माई स्थान मंदिर के पास बोरे में बंद अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
05:19 PM, 02-Oct-2026

बिहार: दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर बढ़ी यात्रियों की भीड़, रेलवे चला रहा पूजा स्पेशल ट्रेनें; जानें शेड्यूल

दुर्गापूजा, दिवाली और छठ को लेकर दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। नियमित ट्रेनों में सीटें तेजी से भर रही हैं और कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। और पढ़ें
04:46 PM, 02-Oct-2026

‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’: महागठबंधन के नेताओं ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, दीपंकर बोले- लड़ाई जारी रहेगी

बिहार में एसआईआर को लेकर सियासी घमासन जारी है। गांधी जयंती पर पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन के नेताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का मुद्दा उठाया। दीपंकर भट्टाचार्य ने एसआईआर और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। आइये जानते हैं किसने-क्या कहा? और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed