Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Gujarat Police Recruitment 2026 Apply Online for 13152 Lokrakshak PSI and Technical Posts

गुजरात पुलिस: लोकरक्षक और उपनिरीक्षक समेत 13,152 पदों पर भर्ती, 12वीं पास और स्नातक कर सकते हैं आवेदन

Fri, 27 Nov 2026 06:44 AM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Fri, 27 Nov 2026 06:44 AM IST
सार

गुजरात पुलिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड ने लोकरक्षक, पुलिस सब इंस्पेक्टर और टेक्निकल कैडर के कुल 13,152 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार 26 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Gujarat Police Recruitment 2026 Apply Online for 13152 Lokrakshak PSI and Technical Posts
Gujarat Police Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

गुजरात में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड (GPRB) ने पुलिस विभाग में 13,152 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती के तहत लोकरक्षक, पुलिस सब इंस्पेक्टर (PSI) और पुलिस टेक्निकल कैडर के पद भरे जाएंगे। भर्ती के लिए चार अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार 26 नवंबर 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 16 दिसंबर 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।
विज्ञापन


गुजरात पुलिस भर्ती 2026 के तहत कुल 13,152 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये सभी क्लास-3 कैटेगरी के पद हैं। भर्ती में लोकरक्षक, पुलिस सब इंस्पेक्टर और टेक्निकल कैडर को शामिल किया गया है। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग रखी गई है। कुछ पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि कुछ पदों के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उससे जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।
विज्ञापन

भर्ती की जरूरी तारीखें क्या हैं?

गुजरात पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए 16 दिसंबर 2026 रात 11:59 बजे तक का समय दिया गया है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवार आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना अपना फॉर्म भर लें। अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण तकनीकी परेशानी आ सकती है। आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवारों को आवेदन का मौका दिया गया है। हालांकि, योग्यता पद के हिसाब से तय की गई है। लोकरक्षक, पुलिस सब इंस्पेक्टर और टेक्निकल कैडर के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद का नोटिफिकेशन देखना चाहिए। इसमें शैक्षणिक योग्यता के साथ अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी भी दी गई है। केवल वही उम्मीदवार आवेदन करें जो संबंधित पद के लिए तय की गई पात्रता पूरी करते हैं।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ऑनलाइन एप्लीकेशन के विकल्प पर क्लिक करें।
3. इसके बाद अप्लाई विकल्प चुनें।
4. विभागों की सूची में GPRB यानी गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड को चुनें।
5. अपनी पसंद के पद का विज्ञापन चुनकर अप्लाई पर क्लिक करें।
6. मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी भरें।
7. अपनी हाल की फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
8. आवेदन सेव करें और आवेदन नंबर नोट कर लें।
9. आवेदन नंबर और जन्मतिथि की मदद से फॉर्म कन्फर्म करें।
10. यदि आवेदन शुल्क लागू है तो उसका भुगतान करें।
11. कन्फर्म आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।

आवेदन के लिए कहां मिलेगा लिंक?

गुजरात पुलिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक सक्रिय हो चुका है। उम्मीदवार OJAS के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा भर्ती से जुड़ी जानकारी और नोटिफिकेशन गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट gprb.gujarat.gov.in पर भी देखी जा सकती है। आवेदन करने से पहले संबंधित विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें और सभी जानकारी सही-सही भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed