{"_id":"6aacca9e241bbd12d50c73c6","slug":"aiims-jammu-recruitment-2026-86-senior-resident-posts-check-application-date-and-required-qualifications-2026-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एम्स जम्मू भर्ती 2026: सीनियर रेजिडेंट के 86 पदों पर मौका, कब से करें आवेदन और कौन सी डिग्री की होगी जरूरत?","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
एम्स जम्मू भर्ती 2026: सीनियर रेजिडेंट के 86 पदों पर मौका, कब से करें आवेदन और कौन सी डिग्री की होगी जरूरत?
Fri, 18 Sep 2026 11:02 AM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:02 AM IST
सार
एम्स जम्मू ने सीनियर रेजिडेंट/डेमोंस्ट्रेटर के 86 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 19 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए एमडी, एमएस, डीएनबी, डीएम समेत संबंधित डिग्री मांगी गई है।
विज्ञापन
जम्मू एम्स
- फोटो : श्रोत संस्थान
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान जम्मू (एआईआईएम जम्मू) ने सीनियर रेजिडेंट/डेमोंस्ट्रेटर के 86 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एआईआईएम जम्मू की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjammu.edu.in पर जाना होगा।
विज्ञापन
इंटरव्यू का आयोजन एम्स विजयपुर, जम्मू के शैक्षणिक ब्लॉक की छठी मंजिल स्थित बोर्ड रूम में किया जाएगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन सुबह 9:30 बजे रिपोर्ट करना होगा। इंटरव्यू की तारीख अलग से जारी की जाएगी।
विज्ञापन
कौन भर सकता है फॉर्म?
| विषय | योग्यता |
|---|---|
| एनेस्थीसियोलॉजी | एनेस्थीसियोलॉजी में एमडी या डीएनबी। |
| एनाटॉमी | मेडिकल उम्मीदवारों के लिए एनाटॉमी में एमडी/डीएनबी। नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों के लिए संबंधित विषय में एमएससी/एम.बायोटेक और पीएचडी। |
| बर्न और प्लास्टिक सर्जरी | जनरल सर्जरी, ईएनटी या ऑर्थोपेडिक्स में एमएस/डीएनबी या प्लास्टिक सर्जरी में एमसीएच/डीएनबी। |
| कार्डियोलॉजी | मेडिसिन या पीडियाट्रिक्स में एमडी/डीएनबी या कार्डियोलॉजी में डीएम/डीएनबी। |
| कार्डियोथोरेसिक सर्जरी | जनरल सर्जरी में एमएस/डीएनबी या सीटीवीएस में एमसीएच/डीएनबी। |
| कम्युनिटी मेडिसिन | कम्युनिटी मेडिसिन में एमडी/डीएनबी या समकक्ष योग्यता। |
| त्वचा रोग | डर्मेटोलॉजी एवं वेनेरियोलॉजी में एमडी/डीएनबी या समकक्ष योग्यता। |
| एंडोक्रिनोलॉजी और मेटाबोलिज्म | मेडिसिन/पीडियाट्रिक्स में एमडी/डीएनबी या एंडोक्रिनोलॉजी में डीएम/डीएनबी। |
| फैमिली मेडिसिन | फैमिली मेडिसिन में एमडी/डीएनबी या समकक्ष योग्यता। |
| फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी | फोरेंसिक मेडिसिन में एमडी/डीएनबी या समकक्ष डिग्री। |
| गैस्ट्रोएंटरोलॉजी | जनरल मेडिसिन/पीडियाट्रिक्स में एमडी/डीएनबी या गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में डीएम/डीएनबी। |
| जनरल मेडिसिन | मेडिसिन में एमडी/डीएनबी या समकक्ष योग्यता। |
| जनरल सर्जरी | जनरल सर्जरी में एमएस/डीएनबी या समकक्ष डिग्री। |
| अस्पताल प्रशासन | अस्पताल प्रशासन में एमडी/डीएनबी या समकक्ष डिग्री। यह एमबीबीएस के बाद की योग्यता होनी चाहिए। |
| मेडिकल ऑन्कोलॉजी | मेडिसिन/पीडियाट्रिक्स में एमडी/डीएनबी या मेडिकल ऑन्कोलॉजी में डीएम/डीएनबी। |
| माइक्रोबायोलॉजी | माइक्रोबायोलॉजी में एमडी/डीएनबी या समकक्ष डिग्री। |
| नियोनेटोलॉजी | पीडियाट्रिक्स में एमडी/डीएनबी और नवजात शिशु देखभाल में विशेष प्रशिक्षण या नियोनेटोलॉजी में डीएम/डीएनबी। |
| नेफ्रोलॉजी | जनरल मेडिसिन में एमडी/डीएनबी या नेफ्रोलॉजी में डीएम/डीएनबी। |
| न्यूरोलॉजी | न्यूरोलॉजी में डीएम/डीएनबी। |
| न्यूरोसर्जरी | जनरल सर्जरी में एमएस/डीएनबी या न्यूरोसर्जरी में एमसीएच/डीएनबी। |
| प्रसूति एवं स्त्री रोग | प्रसूति एवं स्त्री रोग में एमडी/एमएस/डीएनबी या समकक्ष डिग्री। |
| नेत्र विज्ञान | नेत्र विज्ञान में एमडी/एमएस/डीएनबी या समकक्ष डिग्री। |
| ऑर्थोपेडिक्स | ऑर्थोपेडिक्स में एमएस/डीएनबी या समकक्ष डिग्री। |
| पीडियाट्रिक सर्जरी | जनरल सर्जरी में एमएस/डीएनबी या पीडियाट्रिक सर्जरी में एमसीएच/डीएनबी। |
| पीडियाट्रिक्स | पीडियाट्रिक्स में एमडी/डीएनबी या समकक्ष डिग्री। |
| पैथोलॉजी | पैथोलॉजी में एमडी/डीएनबी या समकक्ष डिग्री। |
| फार्माकोलॉजी | मेडिकल उम्मीदवारों के लिए फार्माकोलॉजी में एमडी/डीएनबी या क्लिनिकल फार्माकोलॉजी में डीएम। नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों के लिए संबंधित विषय में एमएससी/एम.बायोटेक और पीएचडी। |
| फिजियोलॉजी | फिजियोलॉजी में एमडी/डीएनबी या समकक्ष डिग्री। |
| मनोचिकित्सा | मनोचिकित्सा में एमडी/डीएनबी या समकक्ष डिग्री। |
| पल्मोनरी मेडिसिन | मेडिसिन/पल्मोनरी मेडिसिन/चेस्ट मेडिसिन/रेस्पिरेटरी मेडिसिन में एमडी/डीएनबी या पल्मोनरी मेडिसिन में डीएम/डीएनबी। |
| रेडियोलॉजी | रेडियो-डायग्नोसिस में एमडी/डीएनबी या समकक्ष योग्यता। |
| रेडियोथेरेपी | रेडियोथेरेपी/रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में एमडी/डीएनबी या समकक्ष डिग्री। |
| सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी | जनरल सर्जरी में एमएस/डीएनबी या जीआई सर्जरी में एमसीएच/डीएनबी। |
| ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन और ब्लड बैंक | ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन/पैथोलॉजी में एमडी/डीएनबी या समकक्ष डिग्री। |
| ट्रॉमा और इमरजेंसी मेडिसिन | इमरजेंसी मेडिसिन में एमडी, मेडिसिन में एमडी या जनरल सर्जरी में एमएस या समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता। |
कैटेगरी सर्टिफिकेट और NOC से जुड़ी शर्तें क्या?
- ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के पास वैध एनसीएल-ओबीसी सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
- एनसीएल-ओबीसी सर्टिफिकेट 1 अप्रैल 2026 या इसके बाद जारी हुआ होना चाहिए।
- 1 अप्रैल 2026 से पहले जारी एनसीएल-ओबीसी सर्टिफिकेट मान्य नहीं होगा।
- पुराने सर्टिफिकेट के आधार पर ओबीसी कैटेगरी में आवेदन करने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।
- ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के पास भी 1 अप्रैल 2026 या इसके बाद जारी वैध ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- सरकारी अस्पताल, संस्थान या संगठन में नौकरी कर रहे उम्मीदवारों को सही माध्यम से आवेदन करना होगा।
- ऐसे उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन अपने नियोक्ता या सक्षम अधिकारी से जारी एनओसी दिखाना होगा।
- एनओसी नहीं दिखाने पर उम्मीदवार को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
भर्ती से जुड़े सवालों के लिए यहां करें संपर्क
ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी तकनीकी समस्या या परेशानी पर ithelpdesk@aiimsjammu.edu.in पर ईमेल कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी जानकारी या किसी अन्य सवाल के लिए recruitmentcellaiimsjammu@gmail.com पर ईमेल भेज सकते हैं।