फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   albert ekka son vincent ekka tractor key returned shilpi neha tirkey show cause notice gumla

झारखंड: शहीद अल्बर्ट एक्का के बेटे को फिर मिली ट्रैक्टर की चाबी, मंत्री ने लौटाई; कंपनी को कारण बताओ नोटिस

Sun, 04 Oct 2026 12:48 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 04 Oct 2026 12:48 PM IST
सार

परमवीर चक्र विजेता शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का के बेटे भिन्सेंट एक्का को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ट्रैक्टर की चाबी वापस सौंप दी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खेती-किसानी के लिए उपलब्ध कराया गया ट्रैक्टर बाद में वापस ले लिया गया था।

विज्ञापन
albert ekka son vincent ekka tractor key returned shilpi neha tirkey show cause notice gumla
शहीद अल्बर्ट एक्का के बेटे को फिर मिली ट्रैक्टर की चाबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परमवीर चक्र विजेता शहीद लांस नायक अलबर्ट एक्का के बेटे भिन्सेंट एक्का को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ट्रैक्टर की चाबी वापस सौंप दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खेती-किसानी के लिए उपलब्ध कराया गया ट्रैक्टर बाद में वापस ले लिया गया था। मामला सामने आने के बाद मंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया और भिन्सेंट एक्का को ट्रैक्टर की चाबी सौंपने के साथ संबंधित कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिला था ट्रैक्टर

परमवीर चक्र विजेता शहीद लांस नायक अलबर्ट एक्का के परिवार को खेती-किसानी में मदद के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर ट्रैक्टर उपलब्ध कराया गया था। हालांकि, कुछ समय बाद ट्रैक्टर वापस लिए जाने की जानकारी सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भिन्सेंट एक्का को ट्रैक्टर की चाबी वापस सौंप दी, जिससे शहीद के परिवार को दोबारा कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल करने का रास्ता साफ हो गया।

विज्ञापन

ट्रैक्टर वापस लेने पर सरकार ने मांगा जवाब

मुख्यमंत्री के निर्देश पर दी गई सरकारी सुविधा को वापस लिए जाने के मामले में सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। मंत्री ने संबंधित कंपनी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है। विभाग अब यह पता लगा रहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर उपलब्ध कराए गए ट्रैक्टर को वापस क्यों लिया गया और इसके पीछे क्या आधार था। जांच में यदि किसी संस्था या संबंधित पक्ष की लापरवाही सामने आती है तो विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। मंत्री की इस पहल के बाद शहीद अलबर्ट एक्का के परिवार को राहत मिली है और खेती-किसानी के लिए ट्रैक्टर का उपयोग फिर से किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed