फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   deoghar-sbi-atm-chori-monitor-baramad-gas-cutter

झारखंड: देवघर में एटीएम उखाड़कर ले गए अपराधी, अजय नदी किनारे मिला मॉनिटर; सात बदमाशों की आशंका

Wed, 07 Oct 2026 08:37 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Wed, 07 Oct 2026 08:37 PM IST
सार

देवघर में एसबीआई का एटीएम उखाड़कर ले जाने के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। देवीपुर के तिलजोरी-रामूडीह मोड़ के पास अजय नदी किनारे से चोरी गए एटीएम का मॉनिटर बरामद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करीब सात अपराधियों के वारदात में शामिल होने की आशंका है।

विज्ञापन
deoghar-sbi-atm-chori-monitor-baramad-gas-cutter
एसबीआई का एटीएम। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवघर के नगर थाना क्षेत्र स्थित नंदन पहाड़ मोहल्ले में सेवा धाम के समीप से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) का एटीएम उखाड़कर ले जाने के मामले में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता और सुराग हासिल हुआ है। देवीपुर थाना क्षेत्र के तिलजोरी-रामूडीह मोड़ के समीप अजय नदी के किनारे से चोरी गए एटीएम का मॉनिटर बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अपराधी एटीएम को ले जाते समय रास्ते में ही उसका यह मॉनिटर फेंककर आगे बढ़ गए होंगे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मॉनिटर को अपने कब्जे में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गैस कटर से काटी मशीन
अपराधियों ने मंगलवार की अहले सुबह लगभग 3:30 बजे इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। सबसे पहले गिरोह के सदस्यों ने एटीएम कक्ष का शटर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उन्होंने गैस कटर का इस्तेमाल करते हुए मशीन को काटकर कक्ष से बाहर निकाला। फिर अपराधियों ने मशीन को रस्सी से बांधा और लगभग 500 मीटर दूरी तक घसीटते हुए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद उन्होंने एटीएम को कार में लोड किया और मौके से फरार हो गए। यह पूरी गतिविधि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद पाई गई है। पुलिस की शुरुआती छानबीन में वारदात के दौरान लगभग सात अपराधियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। सभी अपराधियों ने अपने चेहरों को गमछे से पूरी तरह ढका हुआ था।

चार टीमें कर रहीं जांच
वारदा की जांच  के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआइटी) का गठन किया गया है। मामले की तफ्तीश में चार अलग-अलग टीमें दिन-रात जुटी हुई हैं। नगर थाना के करीब आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों के अलावा जिले के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी और तकनीकी सेल की टीम संयुक्त रूप से काम कर रही है। यह टीमें पूरे इलाके में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगालने में लगी हैं।


ये भी पढ़ें- बिहार: पटना में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, इनकम टैक्स गोलंबर पर क्या किया, तेजस्वी का राजभवन मार्च कब?

4.82 लाख की नकदी गायब
चोरी की गई एटीएम मशीन में लगभग 4.82 लाख रुपये नकद होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। हालांकि, मशीन में मौजूद कुल नकदी की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए आधिकारिक स्तर पर छानबीन जारी है। पुलिस का मुख्य ध्यान अब अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ चोरी गई पूरी मशीन और पूरी नकद राशि को बरामद करने पर केंद्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed