Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bokaro RTE Admission 2026 27 933 Rejected Applications Objection Last Date

बोकारो: आरटीई में अयोग्य घोषित 933 आवेदकों को दावा-आपत्ति का अंतिम मौका

Tue, 10 Nov 2026 10:35 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Tue, 10 Nov 2026 10:35 AM IST
सार

बोकारो में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए RTE के तहत निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए अयोग्य पाए गए 933 आवेदकों को दावा-आपत्ति का अंतिम मौका दिया गया है। अभिभावक 10 से 19 नवंबर तक चास स्थित जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के आरटीई सेल में जरूरी दस्तावेज जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

विज्ञापन
Bokaro RTE Admission 2026 27 933 Rejected Applications Objection Last Date
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(C) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए अयोग्य पाए गए 933 आवेदकों को दावा-आपत्ति का अंतिम मौका दिया है।
विज्ञापन


उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिले के अल्पसंख्यक विद्यालयों को छोड़कर शेष मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की प्रवेश कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे ने योग्य अभिभावकों को निर्धारित समय में अपने अभिलेख प्रस्तुत करने की अपील की है।
विज्ञापन


आरटीई सेल में दस्तावेज जमा करने का समय
जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि अभिभावक 10 नवंबर को पूर्वाह्न 10:00 बजे से लेकर 19 नवंबर को अपराह्न 5:00 बजे तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभिभावकों को आवश्यक दस्तावेज के साथ चास में जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय परिसर के आरटीई सेल में आवेदन जमा कराने होंगे। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय-सीमा बीत जाने के बाद मिलने वाली किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पट्ट और वेबसाइटों पर सूची उपलब्ध
अयोग्य घोषित किए गए आवेदनों की पूरी सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.bokaro.nic.in और आरटीई पोर्टल www.rtebokaro.com पर जारी की गई है। इसके अलावा, अभिभावक अपने क्षेत्र के सभी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के सूचना पट्ट पर भी सूची देख सकते हैं। जिला शिक्षा अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि केवल वैध प्रमाण पत्रों के साथ मिली आपत्तियां ही स्वीकार की जाएंगी। ऑनलाइन माध्यम से भेजी गई दावा-आपत्ति मान्य नहीं होगी, इसलिए अभिभावकों को स्वयं उपस्थित होकर कागजात जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed