फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: रियासी में सबसे ज्यादा 28.5 मिमी बारिश सांबा में बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
weather news
- आज भी बारिश के आसार
विज्ञापन

- आज ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है हल्की बर्फबारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में 10 अक्तूबर को बारिश के असार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में रियासी में सबसे ज्यादा 28.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सांबा में वीरवार देर रात बिजली गिरने से एक घर क्षतिग्रस्त हो गया। जम्मू में शनिवार तड़के बारिश की संभावना जताई गई है।
श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने बताया कि वीरवार रात कटड़ा में 20.8 मिमी, जम्मू में 11.2, बटोत में 11.2, कोकरनाग में 2.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजोरी और पुंछ में भी बारिश हुई है। लद्दाख के जोजिला में हल्की बर्फबारी हुई। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला रहा। 13 और 14 अक्तूबर को बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। गरज-चमक और तेज हवा चल सकती है। 15 अक्तूबर को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा लेकिन कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

-------
सेब और धान को सुरक्षित रखें
मौसम विभाग ने फल उत्पादकों और किसानों को सलाह जारी की है कि फसल की कटाई का काम जारी रखें। तोड़े गए सेब और काटी गई धान की फसल को सुरक्षित रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

घाटी में अधिकतम तापमान
सामान्य से 3-4 डिग्री ज्यादा
कश्मीर संभाग के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री ज्यादा रहा। जम्मू संभाग में कई जगहों पर यह सामान्य के आसपास 0-1 डिग्री रहा। श्रीनगर में 26.5 डिग्री और जम्मू में 31.5 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज किया गया। कश्मीर के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0-2 डिग्री ज्यादा रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान कश्मीर संभाग में पहलगाम 4.3 डिग्री और जम्मू संभाग में भद्रवाह 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed