फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two 7-inch kamikaze drones equipped with 4K cameras will keep a watch.

पुंछ के जंगलों में छिपना होगा मुश्किल: दुश्मन की हर हरकत पर नजर, सेना ला रही 4के कैमरे वाले हाईटेक ड्रोन

Mon, 05 Oct 2026 11:05 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 05 Oct 2026 11:05 AM IST
सार

पुंछ में एलओसी और घने जंगलों पर निगरानी बढ़ाने के लिए सेना दो हाईटेक 4K कैमरा वाले ड्रोन खरीदने की तैयारी में है। ये सात इंच के ड्रोन पांच किलोमीटर तक नजर रख सकेंगे और 1.2 किलो तक अतिरिक्त भार उठाने में सक्षम होंगे।

विज्ञापन
Two 7-inch kamikaze drones equipped with 4K cameras will keep a watch.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के आसपास और घने जंगलों में सेना की निगरानी तंत्र पहले ज्यादा और मजबूत होगा। इसके लिए सेना दो छोटे कामिकाजे ड्रोन खरीदने जा रही है। सात इंच के इन ड्रोन की खासियत ये है कि पांच किलोमीटर तक की दुश्मन पर नजर रख सकता है। वहीं 1.2 किलो तक अतिरिक्त वजन भी उठा सकता है। इसमें 4के तक वीडियो देने वाला कैमरा होगी, जिससे किसी संदिग्ध की पहचान करना सेना के लिए आसान होगा।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार ड्रोन की खरीद की तैयारी जुलाई में हुई थी। 12 बिहार रेजिमेंट के तकनीकी बोर्ड ने 25 जुलाई को बैठक कर बाजार में उपलब्ध अलग-अलग कामिकाजे ड्रोन का अध्ययन किया। इसके बाद ब्रिगेड के परिचालन क्षेत्र में मौजूद संभावित खतरे और सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ड्रोन की खूबियां तय की गईं। बोर्ड ने रिपोर्ट में इन्हीं जरूरतों के आधार पर तकनीकी मानकों को अंतिम रूप दिया है।

सात इंच के ढांचे वाले इन ड्रोन में कार्बन फाइबर का इस्तेमाल होगा। इसमें जीपीएस के साथ ग्लोनास और गैलीलियो जैसी उपग्रह आधारित दिशा प्रणाली होगी। तीन दिशाओं में स्थिति का पता लगाने वाला यंत्र भी होगा। इसमें 10 हजार एमएएच की लिथियम आयन बैटरी होगी। दोहरी आवृत्ति वाला संकेत ग्रहण तंत्र भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed