फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain and snowfall likely in Jammu & Kashmir from October 6 to 10.

जम्मू-कश्मीर में मौसम लेगा करवट: 6 से 10 अक्तूबर तक बारिश के आसार; गर्मी से राहत या किसानों की बढ़ेगी चिंता?

Sun, 04 Oct 2026 10:59 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 04 Oct 2026 10:59 AM IST
सार

6 अक्तूबर से जम्मू-कश्मीर में मौसम करवट ले सकता है और 9-10 अक्तूबर को कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन
Rain and snowfall likely in Jammu & Kashmir from October 6 to 10.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में 6 अक्तूबर यानी मंगलवार से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल सकता है। विभाग ने कुछ जगहों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। घाटी में तेज धूप ने दिन का तापमान बढ़ा दिया है। कश्मीर के लगभग सभी शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है।

विज्ञापन

श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने बताया कि 6 से 8 अक्तूबर तक बादल छाए रहेंगे। प्रदेश में कुछ चुनिंदा स्थानों पर हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 9 अक्तूबर से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

उन्होंने बताया कि 9 से 10 अक्तूबर तक आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी तथा तेज हवा चलने के आसार हैं। निदेशक ने कहा कि 11 से 14 अक्तूबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे इस दौरान सेब और धान की कटाई के साथ-साथ खेती से जुड़े अन्य काम जारी रखें।फसलों की कटाई के काम को स्थगित कर दें : स्कॉस्ट

शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट), जम्मू ने सलाह दी है कि धान और अन्य फसलों की कटाई कर रहे किसान मौसम के इस बदलाव पर नजर रखें। यदि संभव हो तो 5 से 7 अक्तूबर के बीच या बारिश की शुरुआत होने से पहले फसलों की कटाई के काम को कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। 6 से 10 अक्तूबर के दौरान किसान खेतों में किसी भी प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग या कीटनाशकों का छिड़काव न करें, क्योंकि बारिश के कारण दवाएं बह सकती हैं और उनका असर खत्म हो जाएगा। 

श्रीनगर में सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक रहा तापमान
शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed