पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Railway news

Jammu News: वंदे भारत दो और मौर्य ध्वज ट्रेन साढ़े पांच घंटे लेट, यात्री परेशान

विज्ञापन
Railway news
रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते यात्री। अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। उत्तर भारत में खराब मौसम और तकनीकी कारणों से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली कई मुख्य ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जम्मू आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, माैर्य ध्वज सहित कई सुपरफास्ट ट्रेनें लेट हैं।

नई दिल्ली से कटड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे सात मिनट की देरी से जम्मू स्टेशन पहुंची। इंदौर से जम्मू आने वाली 13919 मालवा एक्सप्रेस अपने तय समय से चार घंटे की देरी से पहुंची। बिहार के बरौनी से चलकर जम्मू आने वाली 14691 मौर्य ध्वज एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देरी से जम्मू पहुंची। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों की सटीक लोकेशन न मिलने से वे समय पर स्टेशन पहुंच गए। यहां आकर पता चला कि ट्रेनें लेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed