{"_id":"6ac769ca3146c7602d030de7","slug":"two-special-trains-to-run-between-delhi-and-katra-during-navratri-full-schedule-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: नवरात्र में चलेंगी दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी: नवरात्र में चलेंगी दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Thu, 08 Oct 2026 03:30 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला संवाद, जम्मू-कश्मीर
अमर उजाला संवाद, जम्मू-कश्मीर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 08 Oct 2026 03:30 PM IST
सार
नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने राहत दी है। नई दिल्ली-कटड़ा के बीच नौ और 16 अक्तूबर को फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी। वापसी में 10 और 17 अक्तूबर को ट्रेन का संचालन होगा।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवरात्र के दौरान श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तर रेलवे ने बड़ी राहत दी है। नई दिल्ली-कटड़ा के बीच दो फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस यात्रियों को कंफर्म सीट के साथ दिल्ली से कटड़ा और कटड़ा से दिल्ली तक सफर की सुविधा देगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 04083 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा फेस्टिवल स्पेशल नौ और 16 अक्तूबर को दोपहर दो बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। अगले दिन तड़के तीन बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04084 कटड़ा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 10 और 17 अक्तूबर को सुबह 10 बजे कटड़ा से रवाना होकर उसी दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
655 किलोमीटर का सफर, 22 एलएचबी कोच
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में आधुनिक एलएचबी के कुल 22 कोच लगाए गए हैं। यह ट्रेन कुल 655 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, डंडारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, कठुआ, जम्मूतवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर ठहराव होगा।
विज्ञापन
26 तक एक और विशेष ट्रेन ट्रेन 04081/04082 का संचालन भी जारी है। यह ट्रेन 26 अक्तूबर तक चलेगी। जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होती है। उन्होंने यात्रियों से समय रहते यात्रा की योजना बनाने और आईआरसीटीसी की वेबसाइट अथवा रेलवे आरक्षण काउंटरों से टिकट बुक कराने की अपील की है।