{"_id":"6ac2b964806afbb83201623d","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1030588-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: विक्रम क्लब और बादल हॉकी क्लब का मुकाबला बराबरी में छूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: विक्रम क्लब और बादल हॉकी क्लब का मुकाबला बराबरी में छूटा
विज्ञापन
- कश्मीर मास्टर्स हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, श्रीनगर के पोलो ग्राउंड स्थित हॉकी एस्ट्रो टर्फ पर हो रही है प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में चार से छह अक्तूबर तक श्रीनगर के पोलो ग्राउंड स्थित हॉकी एस्ट्रो टर्फ पर फर्स्ट कश्मीर मास्टर्स हॉकी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। रविवार को उद्घाटन समारोह के बाद पहला मुकाबला 40+ आयु वर्ग में विक्रम क्लब बारामुला और बादल हॉकी क्लब श्रीनगर के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमें बराबरी पर रहीं और दोनों को एक-उक अंक मिला। प्रतियोगिता के अधिकतर मुकाबले सोमवार को होंगे।
प्रतियोगिता को दो प्रमुख आयु वर्गों (40+ और 50+) में विभाजित किया गया है। 40+ आयु वर्ग में छह टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। इसमें शामिल टीमें हैं, विक्रम क्लब बारामुला, एमटीएफसी भोपाल, बादल एसपी क्लब, अल बेहरान क्लब अंग, मज्जा पंजाब और पुलवामा इलेवन।
पचास वर्ष से अधिक आयु वर्ग में चार दिग्गज टीमें एक-दूसरे को चुनौती देंगी। इनमें हैं विक्रम क्लब, माज्जा पंजाब, एमटीएफसी भोपाल और श्री चंद। टूर्नामेंट के लीग दौर के बाद 6 अक्तूबर को दोनों वर्गों के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। इसी दिन दोनों श्रेणियों के फाइनल मुकाबले भी आयोजित होंगे।