{"_id":"6aa1c0697c57e9d153097503","slug":"treasury-office-clerk-arrested-red-handed-while-accepting-a-bribe-of-20000-rajouri-news-c-272-1-raj1001-108104-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: बीस हजार की रिश्वत लेते ट्रेजरी कार्यालय का लिपिक रंगेहाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: बीस हजार की रिश्वत लेते ट्रेजरी कार्यालय का लिपिक रंगेहाथ गिरफ्तार
विज्ञापन
कालाकोट ट्रेजरी कार्यालय में एसीबी ने छापा मारकर की बड़ी कार्रवाई
ग्रेच्युटी के 50 हजार निकालने के नाम पर मांगी थी 25 हजार की रिश्वत
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेजरी कार्यालय कालाकोट में तैनात क्लर्क खादम हुसैन को 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
एसीबी को स्वास्थ्य विभाग के एक सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे अपनी 50 हजार की ग्रेच्युटी राशि ट्रेजरी कार्यालय कलाकोट से निकालनी थी।
शिकायत के अनुसार, ग्रेच्युटी राशि की निकासी के संबंध में शिकायतकर्ता ट्रेजरी कार्यालय कालाकोट गया और वहां तैनात क्लर्क खादम हुसैन से मिला। इस दौरान आरोपी अधिकारी ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता की ग्रेच्युटी राशि की निकासी से संबंधित मामले को आगे बढ़ाने और प्रक्रिया पूरी करने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने आरोपी क्लर्क को अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बताया कि वह गरीब व्यक्ति है और इतनी बड़ी राशि रिश्वत के रूप में देने में असमर्थ है। इसके बावजूद आरोपी अधिकारी कथित तौर पर रिश्वत की मांग पर अड़ा रहा। बाद में बातचीत के दौरान रिश्वत की राशि तय होकर 20 हजार पर पहुंच गई।
रिश्वत देने के लिए तैयार न होने और आरोपी की कथित मांग के आगे न झुकने का निर्णय लेते हुए शिकायतकर्ता ने जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से संपर्क किया और आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने आरोपों का सत्यापन किया और मामला दर्ज करने के उपरांत एसीबी पुलिस स्टेशन राजोेरी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन चलाया।
ट्रैप ऑपरेशन के दौरान एसीबी की टीम ने ट्रेजरी कार्यालय कालाकोट में तैनात क्लर्क खदम हुसैन को शिकायतकर्ता से 20 हजार की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले के संबंध में एसीबी ने आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी के राजोेरी स्थित आवासीय परिसर में भी तलाशी अभियान चलाया। एसीबी ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।