{"_id":"6a8dfec71d2e5f0fe606b27b","slug":"40-lakh-rupees-provided-for-the-renovation-of-the-ancient-shiva-temple-rajouri-news-c-272-1-raj1001-108001-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 40 लाख दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 40 लाख दिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक इफ्तिखार अहमद ने की राजोेरी में यात्री भवन की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। राजोेरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक इफ्तिखार अहमद ने मंगलवार को यात्री ग्राउंड का दौरा कर श्रद्धालुओं और यात्रा समिति के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान यात्रा समिति की ओर से, करण ठाकुर के नेतृत्व में, विधायक का स्वागत किया गया। विधायक ने यात्री भवन स्थापित करने की घोषणा की। कहा कि यात्री भवन के निर्माण से जिले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा धार्मिक पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा मिलेगा।
विधायक ने इसके साथ ही हाल ही में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के कारण क्षतिग्रस्त हुए ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर की मरम्मत एवं पुनर्स्थापना के लिए 40 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने के लिए बेहद जरूरी है। प्राचीन शिव मंदिर की धार्मिक एवं ऐतिहासिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके पुनर्स्थापना कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी।
यात्रा समिति ने विधायक द्वारा यात्री भवन की घोषणा तथा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए आर्थिक सहायता देने के फैसले का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया। समिति सदस्यों ने कहा कि इन पहलों से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।