{"_id":"6ad75a67065fd8e2da04ce67","slug":"tiger-shroff-was-not-the-intended-target-another-celebrity-was-on-the-hit-list-probe-reveals-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: टाइगर श्रॉफ नहीं, किसी और सेलिब्रिटी को मारने की थी प्लानिंग; पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: टाइगर श्रॉफ नहीं, किसी और सेलिब्रिटी को मारने की थी प्लानिंग; पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
Tue, 20 Oct 2026 05:41 PM IST
राहुल कुमार
आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 20 Oct 2026 05:41 PM IST
सार
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में आरोपियों की शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उनका पहला टारगेट कोई दूसरा बॉलीवुड सेलिब्रिटी था। उस तक नहीं पहुंच पाने पर उन्होंने टाइगर को निशाना बनाया। आरोपियों ने इंस्टाग्राम रील्स और पोस्ट के जरिए अभिनेता की गतिविधियों और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी जुटाई थी।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में आरोपियों की शुरुआती पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के मुताबिक आरोपियों का पहला टारगेट टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि बॉलीवुड का कोई दूसरा सेलिब्रिटी था। बताया जा रहा है कि जब आरोपी अपने पहले से तय टारगेट तक आसानी से नहीं पहुंच सके तो उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया के जरिए रखी नजर
शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। उनके और उनके फैंस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद रील्स और पोस्ट के जरिए आरोपियों को उनकी मूवमेंट और पुलिस सुरक्षा से जुड़ी जानकारी मिली थी, हालांकि पहले किस सेलिब्रिटी को निशाना बनाने की योजना थी, उसकी पहचान फिलहाल सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
साजिश के अन्य पहलुओं की जांच जारी
शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों का मकसद सिर्फ अभिनेता पर हमला करना नहीं, बल्कि बॉलीवुड में दहशत फैलाना था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमले की साजिश कैसे रची गई, आरोपियों को जानकारी किस तरह मिली और इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।
विज्ञापन
फुटबॉल मैच के बाद हुआ हमला
दरअसल, टाइगर श्रॉफ से जुड़ा यह मामला मुंबई के जुहू इलाके का है। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम फुटबॉल मैच खेलने के बाद टाइगर अपनी कार से जा रहे थे, तभी उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग की गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई।
हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोप
पुलिस ने इस मामले में रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया था। तीनों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस को घटनास्थल से पांच खाली कारतूस और दो कारतूस भी मिले थे। आरोपी रेहान की बंदूक जाम होने के बाद दो कारतूस गिर गए थे। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया था कि घटना के दौरान फूल सिंह पांच राउंड फायर किए थे। शुरुआत में फूल सिंह को नाबालिग बताया गया था, लेकिन मुंबई पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि वह वयस्क है।