{"_id":"6acae2ba95c329459106774c","slug":"pm-modi-chennai-visit-metro-phase-2-rahul-gandhi-vijay-meeting-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आज चेन्नई को देंगे 13 हजार करोड़ की सौगात: मेट्रो फेज-2 का करेंगे उद्घाटन; एक दिन पहले पहुंचे राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम आज चेन्नई को देंगे 13 हजार करोड़ की सौगात: मेट्रो फेज-2 का करेंगे उद्घाटन; एक दिन पहले पहुंचे राहुल गांधी
Sun, 11 Oct 2026 06:43 AM IST
निर्मल कांत
पूनम मेहता/ब्यूरो, चेन्नई/नई दिल्ली।
पूनम मेहता/ब्यूरो, चेन्नई/नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:43 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चेन्नई को 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वहीं, उनके दौरे से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की और छात्रों के बीच पीएम मोदी पर निशाना साधा। पीएम मोदी के विकास कार्यक्रमों और राहुल-विजय की मुलाकात से तमिलनाडु की सियासत में क्या संकेत मिल रहे हैं? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चेन्नई को 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वह चेन्नई मेट्रो के फेज-2 के तहत 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बने पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन करेंगे। पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनमल्ली बाईपास स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी करेंगे। इसके अलावा, ऐतिहासिक जलकंदेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और आईआईटी मद्रास के ब्रेन सेंटर का अवलोकन करेंगे।
प्रधानमंत्री के चेन्नई दौरे से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने तमिलनाडु में सियासी चाल चल दी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार दोपहर चेन्नई पहुंचे, हवाई अड्डे से सीधे मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नीलंकरई आवास पर भोजन बैठक की और फिर आइलैंड ग्राउंड में हजारों छात्रों से रूबरू हुए।
शहर में एक चौराहे पर प्रधानमंत्री का बड़ा कटआउट लगा है तो कुछ कदम दूर राहुल का बैनर। मुख्यमंत्री आवास पर विजय और राहुल के बीच लंबी चर्चा हुई। बाद में अनौपचारिक माहौल में बातचीत के लिए दोनों नेता पास के कैफे पहुंचे और कैपेचीनो और तिरामिसु का लुत्फ उठाया। सत्तारूढ़ गठबंधन का नाम सेकुलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस रखे जाने के बाद राहुल और विजय की यह पहली मुलाकात है। टीवीके-नीत गठबंधन में कांग्रेस, वीसीके, एमडीएमके और आईयूएमएल शामिल हैं और कांग्रेस सरकार में भी हिस्सेदार है। भोजन के बाद राहुल कांग्रेस के युवा संपर्क कार्यक्रम छात्रों की गूंज में पहुंचे, जिसे तमिल में मानवर्गलिन कुरल नाम दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: इंडिया ब्लॉक सोमवार को निकालेगा मार्च: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सीजेआई को सौंपेंगे ज्ञापन; आगे क्या?
छात्रों की गूंज : राहुल बोले लोकतंत्र नष्ट कर रहे पीएम
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकतंत्र को नष्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री को फिल्म मिस्टर इंडिया के खलनायक मोगैंबो से जोड़ा। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी भारत के लोकतंत्र को तबाह कर रहे हैं और उन्हें देश के खिलाफ किए गए अपराधों की कीमत चुकानी होगी। छात्रों की गूंज में राहुल ने कहा कि पीएम मोदी लोगों की आवाज दबा रहे हैं। लेकिन अब पिछले 15 वर्षों से चल रहा उनका नाटक समाप्त होने वाला है।