{"_id":"6af60b3974969aa915095ad8","slug":"pm-modi-cancels-ambaji-temple-visit-in-gujarat-on-november-14-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाजी मंदिर में दर्शन करने नहीं जाएंगे पीएम मोदी: 14 नवंबर का गुजरात दौरा रद्द; क्या है पूरा कार्यक्रम?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंबाजी मंदिर में दर्शन करने नहीं जाएंगे पीएम मोदी: 14 नवंबर का गुजरात दौरा रद्द; क्या है पूरा कार्यक्रम?
Fri, 13 Nov 2026 12:23 AM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, अहमदाबाद।
पीटीआई, अहमदाबाद।
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:23 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 नवंबर को गुजरात के बनासकांठा स्थित अंबाजी मंदिर जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। वह 13 नवंबर की शाम अहमदाबाद पहुंचेंगे और गांधीनगर के लोक भवन में रात बिताएंगे। पहले उन्हें लाभ पंचमी के अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना करनी थी। अब वह 14 नवंबर की सुबह दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 नवंबर को गुजरात के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। राज्य सरकार ने गुरुवार रात इसकी जानकारी दी। मोदी को गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थित मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करनी थी। यह दौरा शुभ अवसर लाभ पंचमी के मौके पर प्रस्तावित था। हालांकि, सरकार ने दौरा रद्द होने की कोई वजह नहीं बताई है।
अब गुजरात में क्या रहेगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर की शाम अहमदाबाद हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से वह गांधीनगर स्थित लोक भवन जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री रात में लोक भवन में ही रुकेंगे। पहले उनके अगले दिन अंबाजी मंदिर जाने का कार्यक्रम था।
14 नवंबर को कहां जाएंगे पीएम मोदी?
अंबाजी मंदिर का दौरा रद्द होने के बाद प्रधानमंत्री 14 नवंबर की सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अधिकारियों ने उनके कार्यक्रम की पुष्टि की है। इस तरह गुजरात प्रवास के दौरान उनका अंबाजी मंदिर जाने का कार्यक्रम अब नहीं होगा।