{"_id":"6ac1d84984802a84ed062ebc","slug":"owaisi-lashes-out-at-the-sir-f-fake-form-7-warns-of-taking-to-the-streets-if-it-doesn-t-stop-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुसलमानों के खिलाफ फर्जी फॉर्म-7 का खेल बंद हो': एसआईआर पर भड़के ओवैसी , कहा- नहीं रुका तो सड़कों पर उतरेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'मुसलमानों के खिलाफ फर्जी फॉर्म-7 का खेल बंद हो': एसआईआर पर भड़के ओवैसी , कहा- नहीं रुका तो सड़कों पर उतरेंगे
Sun, 04 Oct 2026 10:08 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
एएनआई, हैदराबाद
एएनआई, हैदराबाद
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:08 AM IST
सार
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एसआईआर के दौरान फर्जी फॉर्म-7 दाखिल किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने के लिए इसका गलत इस्तेमाल हो रहा है। ओवैसी ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी, अध्यक्ष, एआईएमआईएम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के दौरान फर्जी फॉर्म-7 आवेदन दाखिल किए जाने के आरोप में हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी।
असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा?
शनिवार को मिलाद मैदान में 57वें 'जलसा-ए-मिलाद-उन-नबी' को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा 'अगर फर्जी फॉर्म 7 भरे जा रहे हैं, तो हम चुनाव आयोग से अपील करते हैं कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। अगर यह नाटक बंद नहीं हुआ, तो याद रखिए हैदराबाद की सड़कों और गलियों में दिल्ली के जंतर-मंतर से भी बड़े विरोध प्रदर्शन होंगे, और इससे आपको बहुत परेशानी होगी। मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन चुप नहीं बैठेगी।'
ओवैसी ने क्या आरोप लगाए?
फॉर्म-7 का इस्तेमाल वोटर लिस्ट में किसी का नाम शामिल करने पर आपत्ति जताने या तय आधारों पर किसी एंट्री को हटाने की मांग करने के लिए किया जाता है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा और संघ परिवार मुस्लिम वोटरों को फाइनल वोटर लिस्ट से हटाने के लिए फॉर्म-7 का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसे प्रिंटेड फॉर्म-7 जमा किए जा रहे हैं जिनमें उस व्यक्ति का नाम तो है जिसे लिस्ट से हटाना है, लेकिन फॉर्म भरने वाले व्यक्ति का नाम और जानकारी नहीं दी जा रही है। अगर ऐसा हो रहा है, तो यह पूरी तरह गलत है।'
विज्ञापन
चुनाव आयोग से क्या अपील की?
उन्होंने भारत के चुनाव आयोग से इस मामले पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा, 'हम तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी और जिला चुनाव अधिकारियों को भी बता रहे हैं कि ऐसा नहीं होने दिया जा सकता।'
इससे पहले, ओवैसी ने आरोप लगाया था कि वोटर लिस्ट का 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) असल में पिछले दरवाजे से लाया गया एनआरसी NRC है। इसके साथ ही दावा किया था कि भाजपा इस प्रक्रिया का इस्तेमाल नागरिकता की परीक्षा के तौर पर करेगी। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी ने शुरू से ही एसआईआर का विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया से मुश्किलें पैदा होंगी और आखिरकार इसका इस्तेमाल 'नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन' (NRC) के आधार के तौर पर किया जाएगा।