फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No more arbitrariness teacher recruitment CM Suvendu states selection based merit; what appeal make families

शिक्षक भर्ती में अब नहीं चलेगी मनमानी: सीएम शुभेंदु बोले- मेरिट के आधार पर होगा चयन; परिजनों से क्या की अपील?

Sat, 05 Sep 2026 06:00 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 05 Sep 2026 06:00 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि शिक्षकों की भर्ती सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार पारदर्शी तरीके से होगी। इंटरव्यू का वेटेज पांच अंकों से अधिक नहीं होगा। उन्होंने मोबाइल फोन के बच्चों पर बढ़ते असर पर चिंता जताता। आईए जानतें हैं उन्होंने क्या कहा? 

विज्ञापन
No more arbitrariness teacher recruitment CM Suvendu states selection based merit; what appeal make families
शुभेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार सुप्रीम कोर्ट और कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार पारदर्शी तरीके से शिक्षकों की भर्ती करेगी। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू के लिए वेटेज पांच अंकों से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने क्या कहा? 
उन्होंने कहा, 'चयन के लिए मेरिट मुख्य आधार होगी। हम सुप्रीम कोर्ट और कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार शिक्षकों की भर्ती करेंगे। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मैंने अधिकारियों से कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि इंटरव्यू के लिए वेटेज पांच अंकों से ज्यादा न हो।'
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया का नोटि कैसे की जाएंगी? 
अधिकारी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया एसएमएस नोटिफिकेशन के जरिए नहीं की जाएगी। गड़बड़ी या हेरफेर को रोकने के लिए सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अतीत में शिक्षकों की भर्ती के तरीके पर सवाल उठाते हुए अधिकारी ने कहा कि शिक्षण पेशे से जुड़ी गरिमा को बहाल करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संस्थानों के उपयुक्त प्रमुखों, शिक्षा कर्मियों, प्रयोगशाला कर्मचारियों और लाइब्रेरियन के साथ-साथ अन्य सहायक कर्मचारियों की नियुक्ति की जरूरत पर जोर दिया। अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार ने 'घोटाले से प्रभावित और राजनीतिक रूप से प्रेरित' एसएससी (स्कूल सेवा आयोग) पैनल को खत्म कर दिया है।  

उम्मीदवारों को 'पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त नौकरी भर्ती का तोहफा देने के लिए एक नौकरशाह और रामकृष्ण मिशन के तीन भिक्षुओं को शामिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली टीएमसी सरकार ने कुछ लोगों को गलत तरीके से ओबीसी श्रेणी में शामिल किया था। उनके प्रशासन ने सुधारात्मक उपाय किए हैं।

क्या है पूरा मामला? 
कलकत्ता हाईकोर्ट ने 2024 के एक आदेश में 25,753 एसएससी उम्मीदवारों की नौकरियों को अमान्य कर दिया था और सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में इसे बरकरार रखा। पिछली एसएससी परीक्षाओं के उम्मीदवारों को एसएससी एप डाउनलोड करने के बाद मैसेज के जरिए सूचित किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य को उन 2016 एसएससी उम्मीदवारों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करने की समय-सीमा 30 मई, 2027 तय की है जिनकी नौकरियां अमान्य कर दी गई थीं।

इसके साथ ही शुभेंदु अधिकारी ने  शनिवार को बच्चों के मोबाइल फोन देखने की आदत पर चिंता जताई।  माता-पिता से इसे कम करने के लिए कदम उठाने को कहा। यहां राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में मुश्किल फैसले ले सकती है, भले ही इसके लिए वोट कम होने का जोखिम उठाना पड़े।

मोबाइल फोन पर क्या बोले सीएम? 
उन्होंने कहा, 'मोबाइल फोन का बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें बच्चे माता-पिता के सो जाने के बाद देर रात तक मोबाइल फोन देखते रहते हैं, जिससे उनकी सेहत और पढ़ाई पर असर पड़ता है। माता-पिता को बहुत सावधान रहना चाहिए और इसे कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए।'


इसके साथ ही राज्य के हर जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए दो 'सीएम श्री' स्कूल खोले जाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के एक कार्यक्रम में बोलते हुए, अधिकारी ने कहा कि ' सीएम श्री' पहल केंद्र सरकार की 'पीएम श्री' योजना की तर्ज पर होगी और इन स्कूलों में आधुनिक तकनीक की सुविधा होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed