{"_id":"6aac86972e6a45c44000cf39","slug":"news-updates-congress-nationwide-protest-upi-mdr-charges-bjp-2026-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्यूज डायरी: वीबी-जी राम जी में फर्जीवाड़े पर शिवराज सख्त, यूपीआई एमडीआर पर कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डायरी: वीबी-जी राम जी में फर्जीवाड़े पर शिवराज सख्त, यूपीआई एमडीआर पर कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन
Fri, 18 Sep 2026 06:02 AM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
देश की बड़ी खबरें
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपीआई पर एमडीआर चार्ज को लेकर कांग्रेस ने देशव्यापी आंदोलन का एलान किया है। इसे लेकर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अहम बैठक भी की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिकी भुगतान कंपनियों के दबाव में घुटने टेक दिए हैं और भारत के लोगों की गाढ़ी कमाई को लूटने के लिए भुगतान शुल्क पर कर लगाकर उन्हें सजा दे रही है, इसलिए पार्टी जनता की इस लड़ाई को जनता के साथ लड़ेंगी। इसके तहत पार्टी जन आंदोलन करने की तैयारी कर रही है और जल्द ही इसकी व्यापक रूपरेखा साझा करेगी। इसमें ब्लॉक से लेकर संसद तक आंदोलन चलेगा। नुक्कड़ सभाएं होंगी। ज्ञापन अभियान चलाकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। कांग्रेस दुकानदारों और लोगों को सरकार की इस लूट पर जागरूक करेगी।
विज्ञापन
वीबी- जी राम जी में फर्जीवाड़े पर मंत्री शिवराज सिंह सख्त, बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को विकसित भारत जी राम जी- वीबी-जी राम जी पर राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित किया और योजना में धांधलियों की शिकायत पर अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा इस योजना में फर्जीवाड़ा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। जो गड़बड़ करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। केंद्र के संज्ञान में इस योजना में भी फर्जीवाड़े की शिकायतें आ रही है। चौहान ने साफ शब्दों में कहा कि सभी सीईओ और कमिश्नर सुनिश्चित करें कि योजना में किसी भी स्तर पर सेंध न लगे, क्योंकि योजना का मकसद मजदूर को 125 दिन काम और इससे गांव विकास पर फोकस रहेगा। इसके लिए उन्हें ही जवाबदेही करनी होगी। उन्होंने कहा कि जहां काम सही है वहां अभिनंदन होगा, जहां गड़बड़ी मिलेगी वहां शुरुआत में ही कार्रवाई होगी ताकि आगे हिम्मत न हो।