फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   navy sailor honeytrap leaked sensitive defence information to pakistan arrested

हनीट्रैप: नौसैनिक ने पाकिस्तान को भेजी खुफिया रक्षा जानकारी; सोशल मीडिया के जाल में कैसे फंसा प्रदीप?

Mon, 05 Oct 2026 06:08 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, कोयंबटूर।
एजेंसी, कोयंबटूर। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 05 Oct 2026 06:08 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी महिला से संपर्क के बाद नौसेना का नाविक हनीट्रैप में फंस गया। आरोप है कि उसने विशाखापत्तनम बेस और नौसैनिक गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा की। अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि उससे कितनी और कौन-कौन सी जानकारी हासिल की गई। पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
navy sailor honeytrap leaked sensitive defence information to pakistan arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नौसेना के एक नाविक को पाकिस्तानी महिला खुफिया एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिये हनीट्रैप का शिकार हुआ।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) सेल ने तीन अक्तूबर को कोयंबटूर स्थित नौसेना प्रशिक्षण केंद्र आईएनएस अग्रणी से आरोपी प्रदीप मुखर्जी (31) को गिरफ्त में लिया था।
विज्ञापन


पूरा मामला सोशल मीडिया पर चलाए गए एक हनीट्रैप से जुड़ा है। पश्चिम बंगाल निवासी प्रदीप 2014 में नौसेना में शामिल हुआ था। वह फिलहाल विशाखापत्तनम स्थित पूर्वी नौसेना कमान में तैनात था। कोयंबटूर में वह एक मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स में हिस्सा लेने पहुंचा था, जहां उसे पुलिस ने दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लड़ाकू विमान: हिंद-प्रशांत में सैन्य सहयोग मजबूत करने की कवायद, जापान के साथ राफेल एफ4 ने किया हवाई अभ्यास

विशाखापत्तनम बेस से जुड़ी कई जानकारियां लीक कीं
कुछ माह पूर्व पाकिस्तानी महिला जासूस ने सोशल मीडिया पर प्रदीप से संपर्क साधा। धीरे-धीरे ऑनलाइन बातचीत में उसने प्रदीप से नजदीकियां बढ़ाईं और सामरिक नौसैनिक संपत्तियों, बेड़े की गतिविधियों व विशाखापत्तनम बेस से जुड़ी बेहद गोपनीय जानकारियां हासिल कर लीं।

पुलिस ने स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर ट्रांजिट वारंट हासिल किया। फिर पूछताछ के लिए विजयवाड़ा स्थित इंटेलिजेंस मुख्यालय ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed